आम के पौध रोपण का उचित समय एवं तरीका
आम सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। इसकी खेती भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में की जाती है। आम विटामिन ए विटामिन सी और विटामिन के का अच्छा स्त्रोत है। यदि आप आम की खेती करना चाहते हैं तो आपके लिए पौधों को लगाने का सही समय और पौधा रोपण का तरीका जानना बेहद जरूरी है।
उचित समय
-
वर्षा ऋतू में पौधों के सूखने और मरने की संभावना काफी कम होती है इसलिए वर्षा काल शुरू होने पर आम के पौधों को लगाना चाहिए।
-
पहली बारिश के बाद पौधे लगा सकते हैं।
-
पौधों की रोपाई के लिए जुलाई से अगस्त का महीना सबसे बेहतर माना जाता है।
-
इसकी खेती के लिए 25 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान उपयुक्त होता है।
पौध रोपण का तरीका
-
आम के पौधों को किस्मों के अनुसार 10 से 12 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए।
-
आम के पौधों की रोपाई गड्ढों में की जाती है।
-
पौधों की रोपाई के लिए करीब 50 सेंटीमीटर की चौड़ाई एवं 1 मीटर गहरे गड्ढे तैयार करें।
-
इन गड्ढों को कुछ दिनों तक खुला रहने दें। इससे खेत में पहले से मौजूद खरपतवार एवं हानिकारक कीटों का नाश होता है।
-
मिट्टी में प्रति गड्ढा 100 ग्राम की दर से क्लोरोपाइरिफास पाउडर मिलाएं।
-
अब मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद और मिला कर गड्ढों को भरें।
-
जुलाई - अगस्त के महीने में सभी गड़्ढों में पौधों की रोपाई करें।
-
पौधों की रोपाई के बाद सिंचाई करना जरूरी है।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
