आम के फलों को गिरने से कैसे बचाएं?
आम के फलों का झड़ना किसानों के सामने एक बड़ी बन कर उभर रही है। आम के फल कई अवस्था में झड़ते हैं। फलों के झड़ने का सीधा असर पैदावार पर होता है। इसके कई कारण होते हैं। जिनमे पोषक तत्वों की कमी, नमी की कमी, कीट एवं रोगों का प्रकोप शामिल है। अगर आप भी आम के फलों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप फलों के गिरने के विभिन्न चरण के साथ फलों के गिरने का कारण एवं फलों को गिरने से बचाने के तरीके भी देख सकते हैं।
फलों के गिरने की अवस्था
-
पहली अवस्था : इस अवस्था में अपर्याप्त परागण वाले फल गिरने लगते हैं। यह आकार में बहुत छोटे होते हैं। फलों के साथ सूखी हुई मंजर भी झड़ने लगती है। इस अवस्था में सबसे अधिक फल गिरते हैं।
-
दूसरी अवस्था : मार्च से अप्रैल महीने के बीच इस अवस्था में छोटे फल गिरने लगते हैं। फलों का आकार करीब 4 मिलीमीटर व्यास से अधिक होता है।
-
तीसरी अवस्था : इस अवस्था में बड़े यानी परिपक्व फल गिरने लगते हैं। इससे पैदावार में सबसे अधिक कमी आती है।
फलों के गिरने का कारण
-
नमी की कमी : उचित मात्रा में नमी की पूर्ति नहीं होने से फल गिरने लगते हैं।
-
वातावरण में परिवर्तन : तेज हवाओं एवं गर्म हवाओं के चलने के कारण भी फल गिरने लगते हैं।
-
पोषक तत्वों की कमी : पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलना फलों के गिरने का एक प्रमुख कारण है।
-
कीट एवं रोगों का प्रकोप : कई बार मिली बग, पाउडरी मिल्ड्यू जैसे कीट एवं रोगों का प्रकोप होने पर भी फल गिरने लगते हैं।
फलों को गिरने से बचाने के तरीके
-
मिट्टी में नमी की कमी न होने दें। आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें। फल आने के बाद सिंचाई अवश्य करें।
-
पौधों में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए 30 लीटर पानी में 1 पैकेट देहात एजी वाइटल मिला कर प्रयोग करें।
-
पाउडरी मिल्ड्यू जैसे फफूंद जनित रोगों के होने पर 15 लीटर पानी में 25 ग्राम देहात फुल स्टॉप मिला कर छिड़काव करें।
-
मिली बग जैसे रस चूसक कीटों पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात हॉक मिला कर छिड़काव करें।
यह भी पढ़ें :
-
मार्च महीने में आम के बागों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी आम के फलों को गिरने से बचा कर अधिक पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
