आम के पत्तों पर हो रहे काले धब्बे, जानें कारण एवं नियंत्रण के तरीके

आम की मांग देश के साथ विदेशों में भी बहुत होती है। लाजवाब स्वाद के कारण आम सभी की पसंदीदा फलों में शामिल है। इसकी खेती से किसान बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन कई बार कुछ रोगों एवं कीटों के कारण फलों की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। इन रोगों में आम के पत्तों पर काले धब्बे होना भी शामिल है। आइए पत्तियों पर काले धब्बे होने का कारण एवं इस पर नियंत्रण के तरीकों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
आम के पत्तों पर काले धब्बे होने का कारण
-
फफूंद लगने के कारण आम की पत्तियों पर काले रंग के धब्बे उभरने लगते हैं।
-
धीरे-धीरे यह धब्बे सभी पत्तियों पर फैलने लगते हैं।
-
रोग बढ़ने पर फलों पर काले धब्बे उभरने लगते हैं।
-
इसके साथ ही कई बार कीटों का प्रकोप होने पर पत्तों में अनियमित आकार के छेद भी नजर आने लगते हैं।
नियंत्रण के सटीक उपाय
-
इस समस्या से निजात पाने के लिए 15 लीटर पानी में 15 मिलीलीटर क्लोरपायरीफॉस 20 प्रतिशत मिला कर छिड़काव करें।
-
फफूंदों पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 30 ग्राम रिडोमिल गोल्ड मिला कर छिड़काव करें।
-
इसके अलावा 15 लीटर पानी में 30 ग्राम टाटा मास्टर नामक दवा मिला कर छिकड़ाव करने से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
-
15 लीटर पानी में 30 ग्राम Matco नाम की दवा मिला कर छिड़काव कर के भी इस समस्या पर नियंत्रण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए आम की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
