पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

बागवानी के लिए उपयोगी है यह उपकरण, जानें क्या है खास

बागवानी के लिए उपयोगी है यह उपकरण, जानें क्या है खास

‘अर्थ ऑर्गर’ बागवानी कर रहे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह उपकरण खुदाई के काम को आसान बनाता है साथ ही आरामदायक और एक संतुलित हैंडल के साथ केवल एक व्यक्ति द्वारा चलाए जाने के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है। यह मशीन जमीन में गहराई तक पौधों को लगाने के लिए भी उपयोगी है। साथ ही मछली पकड़ने जैसे कार्यों में भी इसका व्यापक रूप से प्रयोग किया जा सकता है। ‘अर्थ ऑर्गर’ मशीन की विशेषताएं और इसकी कार्य विधि से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

‘अर्थ ऑर्गर’ मशीन की विशेषताएं एवं लाभ

  • यह मशीन खुदाई के कार्य को सरल बनाती है।

  • मशीन से मेहनत और श्रमिक लागत दोनों को कम किया जा सकता है।

  • मशीन को एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा सकता है।

  • यह पेट्रोल एवं डीजल चालित दोनों प्रकार में उपलब्ध है।

  • मशीन का हैंडल कंपन विरोधी है, जो मशीन चलाने के दौरान होने वाली कंपन से चालक को बचाता है।

  • मशीन पोर्टेबल टाइप में भी उपलब्ध है जिसके कारण इन्हें खेत में ले जाना बहुत आसान होता है।

  • इसकी रोटरी ब्लेड जमीन से मिट्टी को खोदने में प्रभावी ढंग और तेजी से कार्य करती है।

  • मशीन का प्रयोग बगीचे, कृषि, मछली पकड़ने, भूभौतिकीय अन्वेषण जैसे कार्यों के लिए किया जाता है।

  • मशीन मिट्टी, लकड़ी, बर्फ, पत्थर, चट्टान या फुटपाथ जैसी सतहों पर भी कुशलता से कार्य करती है।

यह भी पढ़ें

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ