बैंगन के प्रकार
बैंगन कई प्रकार के होते हैं। सभी प्रकार के बैंगन के पौधों और फलों में बहुत अंतर होता है। बैंगन का रंग बैंगनी से लेकर सफेद , हरा और गुलाबी होता है। यह गोल, अंडाकार, लम्बे और नाशपाती के आकार के होते हैं। मुख्य रूप से बैंगन निम्न प्रकार के होते हैं।
-
स्वर्ण शक्ति : यह बैंगन का संकर किस्म है। इस किस्म के बैंगन को पैदावार की दृष्टि से सबसे अच्छा माना जाता है। एक बैंगन का वजन लगभग 150 से 200 ग्राम के बीच और रंग बैंगनी होता है। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 700 से 750 क्विंटल बैंगन प्राप्त कर सकते हैं।
-
स्वर्ण प्रतिभा : इस प्रजाति के बैंगन आकर में बड़े और लम्बे चमकदार बैंगनी रंग के होते हैं। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 600 से 650 क्विंटल बैंगन प्राप्त किया जा सकता है।
-
स्वर्ण श्री : इसके पौधे 60 से 70 सेंटीमीटर लम्बे होते हैं। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं। इस प्रजाति के बैंगन अंडाकार और सफेद रंग के होते हैं। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 550 से 600 क्विंटल बैंगन की उपज होती है।
-
स्वर्ण श्यामली : इस प्रकार के पौधों में होने वाले बैंगन गोल और हरे रंग के होते होते हैं। बैंगन के ऊपर सफेद रंग के धारियां होती हैं। इसे लगाने के लगभग 35 से 40 दिन बाद पौधों से बैंगन प्राप्त किया जा सकता है। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 600 से 650 क्विंटल बैंगन प्राप्त कर सकते हैं।
-
स्वर्ण मणि : इसकी पत्तियां बैगनी रंग की और पौधों की लम्बाई लगभग 70 से 80 सेंटीमीटर होती है। एक बैंगन का वजन करीब 200 से 300 ग्राम होता है। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 600 से 650 क्विंटल बैंगन की उपज होती है।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
