पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
कीट
देसी जुगाड़
1 year
Follow

ब्यूवेरिया बेसियाना: कीटों पर नियंत्रण का बेहतर विकल्प | Beauveria bassiana: Eco-Friendly Pest Control Solution

ब्यूवेरिया बेसियाना: कीटों पर नियंत्रण का बेहतर विकल्प | Beauveria bassiana: Eco-Friendly Pest Control Solution

कुछ जीवों का हमारे प्राकृतिक परिवेश में महत्वपूर्ण स्थान होता है। इन जीवों में से एक ब्यूवेरिया बेसियाना भी है, जो फसलों के लिए हानिकारक कीटों के नियंत्रण में अहम भूमिका निभाता है। ब्यूवेरिया बेसियाना विज्ञानिक रूप से एक प्रकार का जीवाणु है, जिसका पर्यावरण में विशेष महत्व होता है। इसका उपयोग खेती क्षेत्र में उपयोगी कीटों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। यह जीव कीटनाशकों की संख्या को कम करने में मदद करता है और पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले रसायनों की आवश्यकता को कम करता है।

क्या है ब्यूवेरिया बेसियाना? | What is Beauveria bassiana?

  • बेवेरिया बेसियाना एक एंटोमोपैथोजेनिक कवक है जो विभिन्न प्रकार के कीटों में सफेद मस्कैडिन रोग का कारण बनता है। ये मिट्टी में स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला एक जैविक कीटनाशक है।

ब्यूवेरिया बेसियाना कैसे काम करता है? | How does Beauveria bassiana work?

  • अन्य कीटनाशकों की तरह कीट को इसे खाने की आवश्यकता नहीं होती है। कीट केवल इसके संपर्क में आने से ही प्रभावित हो जाते हैं। बेवेरिया बेसियाना के संपर्क में आने वाले कीटों के अंदर कवक बहुत तेजी से बढ़ता है और कीट की मृत्यु हो जाती है। कीटों के मरते ही बेवेरिया बेसियाना उसके शरीर को सफेद फफूंद की एक परत से ढक देता है। जिससे अधिक संक्रामक बीजाणु पैदा होता है।

फसलों में ब्यूवेरिया बेसियाना के प्रयोग से होने वाले लाभ | Benefits of using Beauveria bassiana in crops

  • फसलों को क्षति पहुंचाने वाले कीटों पर नियंत्रण में सहायक है।
  • इसके इस्तेमाल से पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होता है।
  • इसके इस्तेमाल से फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो सकती है।
  • कीटनाशकों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।

ब्यूवेरिया बेसियाना का प्रयोग कैसे करें? | How to use Beauveria bassiana?

  • ब्यूवेरिया बैसियाना का प्रयोग बीज उपचार के लिए किया जाता है। इसके लिए 10 ग्राम ब्यूवेरिया बेसियाना से प्रति किलोग्राम बीज को उपचारित करें।
  • फसलों पर छिड़काव के लिए प्रति एकड़ खेत में 5 ग्राम ब्यूवेरिया बेसियाना का प्रयोग करें।
  • आवश्यकता होने पर 12 से 15 दिन के अंतराल 2-3 बार छड़काव करें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इसका छिड़काव शाम के समय करें।
  • वातावरण में नमी होना आवश्यक है।

ब्यूवेरिया बेसियाना किन कीटों पर नियंत्रण किया जा सकता है? | Can Beauveria bassiana control insects?

  • ब्यूवेरिया बेसियाना के इस्तेमाल से रस चूसक कीट जैसे सफेद मक्खी, एफिड्स, थ्रिप्स, जैसिड्स, के अलावा टिड्डे, कैटरपिलर, वीविल्स, छेदक कीट (बोरर्स), लीफहॉपर्स, मीलीबग, माइट्स, बीटल, आदि कीटों को नियंत्रित किया जा सकता है।

ब्यूवेरिया बेसियाना का इस्तेमाल किन फसलों में किया जा सकता है? | In which crops can Beauveria bassiana be used?

ब्यूवेरिया बेसियाना का इस्तेमाल कई तरह के फसलों में किया जा सकता है।

  • अनाज (Cereal Crops): गेहूं, दाल, चावल, जौ, जैसी अनाज वाली फसलों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • फल और सब्जियां: ब्यूवेरिया बेसियाना को फलों और सब्जियों के पेड़-पौधों में कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • औषधीय फसलें: यह एक तरह का प्राकृतिक कीटनाशक है। इस कारण इसका इस्तेमाल औषधीय एवं एवं सजावटी फसलों में भी किया जा सकता है।

बाजार में उपलब्ध उत्पाद | Available Products in the Market

  • आप आनंद एग्रो केयर- ब्रेव, कात्यायनी- ब्यूवेरिया, अमरुत- ​​अलमैक्स, और बीएसीएफ मायकोटा नामक उत्पादों को आसानी से खरीद सकते हैं। ये सभी उत्पाद ब्यूवेरिया बेसियाना युक्त हैं, जिससे कीटों पर नियंत्रण कर के आप बेहतर फसल प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आपने कभी फसलों पर ब्यूवेरिया बेसियाना का प्रयोग किया है? अपने जवाब एवं अनुभव हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। कृषि संबंधी जानकारियों के लिए देहात के टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर सम्पर्क करके विशेषज्ञों से परामर्श भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट को लाइक एवं कमेंट करना न भूलें। इस तरह की अधिक जानकारियों के लिए ' देसी जुगाड़ ' चैनल को अभी फॉलो करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Frequently Asked Question

Q1: ब्यूवेरिया बेसियाना का उपयोग कैसे करें?

A1: ब्यूवेरिया बेसियाना को पानी में मिला कर पौधों पर छिड़काव किया जाता है। प्रति लीटर पानी में 2.6 मिलीलीटर ब्यूवेरिया बेसियाना मिला कर प्रयोग करें। प्रति एकड़ खेत में 400 मिलीलीटर ब्यूवेरिया बेसियाना का उपयोग करें।

Q2: ब्यूवेरिया बेसियाना कहां मिल सकता है?

A2: ब्यूवेरिया बैसियाना एक ऐसा कवक है जो मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसके अलावा बाजार में ब्यूवेरिया बैसियाना युक्त कई उत्पाद भी उपलब्ध हैं।

Q3: ब्यूवेरिया बेसियाना कितना प्रभावी है?

A3: ब्यूवेरिया बेसियाना कितने दिनों में असर करता है यह तापमान पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर छोटे बीटल लार्वा 3-5 दिनों में मर जाते हैं। वहीं कुछ कीटों पर यह 7 से 10 दिनों में असर दिखता है। ब्यूवेरिया बेसियाना के प्रयोग के समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे किसी अन्य फफूंदनाशक के साथ न मिलाएं।

Q4: क्या ब्यूवेरिया बेसियाना मधुमक्खियों के लिए हानिकारक है?

A4: ब्यूवेरिया बेसियाना कीट प्रबंधन के लिए एक प्राकृतिक विकल्प है। इसका उपयोग अनेक प्रकार के कीटों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, जिनमें मधुमक्खियां भी शामिल हो सकती हैं। लेकिन, इसका उपयोग मधुमक्खियों के लिए कितना हानिकारक है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस प्रकार के ब्यूवेरिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए फसलों में इसका इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञों की परामर्श के अनुसार ही करें।

54 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ