पोस्ट विवरण
सुने
देहात उत्पाद
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
देहात
1 year
Follow

पशुओं को 'देहात खुराक' खिलाने के लाभ | The Benefits of Feeding DeHaat Khurak to Farm Animals

पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए उन्हें संतुलित आहार खिलाना बहुत जरूरी है। संतुलित आहार नहीं मिलने से पशुओं की प्रजनन क्षमता के साथ दूध उत्पादन की क्षमता भी कम होने लगती है। कई बार उनके दूध में वसा की मात्रा में भी कमी होने लगती है। इन समस्याओं से बचने के लिए दुधारू पशुओं के आहार में सूखे चारे, हरे चारे, आदि के साथ 'देहात खुराक' भी शामिल करें। इसके कई फायदे हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम जानते हैं पशुओं को देहात खुराक खिलाने के फायदे एवं इसकी उचित मात्रा।

पशुओं को देहात खुराक खिलाने के फायदे | Benefits of Feeding DeHaat Khurak to Farm Animals

  • पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है।
  • पशुओं की पाचन क्रिया मजबूत होती है।
  • पशुओं की प्रजनन क्षमता में वृद्धि होती है।
  • पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • पाल न खाने की समस्या से पशुओं का बचाव होता है।

देहात खुराक की मात्रा | DeHaat Khurak Dosage

  • 1 से 8 लीटर दूध देने वाले पशुओं के आहार में देहात खुराक 2000 शामिल करें।
  • 8 से 12 लीटर दूध देने वाले पशुओं को देहात खुराक 3000 खिलाएं।
  • 12 से 17 लीटर दूध देने वाले पशुओं के आहार में देहात खुराक 5000 शामिल करें।
  • 18 से 20 लीटर दूध देने वाले पशुओं को देहात खुराक 8000 का सेवन कराएं।

क्या आप खिलाते हैं अपने पशुओं को देहात खुराक? अपने जवाब हमें कमेंट के द्वारा बताएं। पशुओं के स्वास्थ्य एवं उन्हें विभिन्न रोगों से बचाने की अधिक जानकारी के लिए 'पशु ज्ञान' चैनल को तुरंत फॉलो करें। इस जानकारी को अन्य पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Frequently Asked Question (FAQs)

Q: पशु का दूध बढ़ाने के लिए क्या देना चाहिए?

A: पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोटीन, ऊर्जा, विटामिन और खनिज युक्त संतुलित आहार प्रदान करें। उनके आहार में अच्छी गुणवत्ता वाला हरा चारा और सूखा चारा भी शामिल करें। पशुओं को रात का बचा हुआ खाना या बासी चारा न खिलाएं। इसके साथ ही उनके लिए स्वच्छ पानी की पिलाएं।

Q: दूध में फैट बढ़ाने के लिए भैंस को क्या खिलाए?

A: भैंस के दूध में वसा की मात्रा बढ़ाने के लिए, उन्हें ऐसा आहार प्रदान करना महत्वपूर्ण है जो ऊर्जा और वसा से भरपूर हो। उनके आहार में हरा और सूखा चारा के साथ ही सोयाबीन की खली, मूंगफली की खली, बिनौला की खली आदि खिलाने से भी उनके दूध में वसा की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा भैंस के आहार में प्रितिदन 50 ग्राम दूध प्लस शामिल करें।

Q: दूधारू पशुओं के लिए सबसे अच्छा चारा कौन सा होता है?

A: लोबिया, मक्का, नेपियर घास, अल्फाल्फा, बरसीम, आदि दूधारू पशुओं के लिए बेहतरीन चारा साबित होता है। खाने में स्वादिष्ट होने के कारण पशु भी इसे बड़े चाव से खाते हैं और इनके सेवन से पशुओं के दूध उत्पादन में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा पशुओं के आहार में हरे चारे के तौर पर ज्वार, ग्वार, बाजरा, जौ, आदि भी शामिल कर सकते हैं।

24 Likes
3 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ