पोस्ट विवरण
सुने
देहात उत्पाद
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
पशु ज्ञान
11 Feb
Follow

वेटनोकल जेल: पशुओं की ऊर्जा बढ़ाएं और रोगों से बचाएं | Vetnocal Gel: Boosts Animal Health and Protects Them from Diseases

प्रसव के तुरंत बाद या स्तनपान के शुरुआती चरणों में डेयरी पशुओं में कैल्शियम की कमी होने लगती है। जिससे पशु धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं और उनकी दूध उत्पादन क्षमता भी प्रभावित होती है। इसके अलावा पशुओं में दूध ज्वर रोग, कीटोसिस और हाइपोकैल्सीमिया जैसे घातक रोगों की भी संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पशुओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उनके आहार में ‘देहात वेटनोकल जेल’ शामिल करना बहुत जरूरी है। पशुओं के लिए यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। जेल रूप में होने के कारण इसके उपयोग में भी सुविधा होती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम 'देहात वेटनोकल जेल’ से होने वाले लाभ, इसे देने का उपयुक्त समय एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें।

पशुओं में ‘देहात वेटनोकल जेल’ से होने वाले लाभ | Benefits of 'DeHaat Vetnocal Gel' in Animals

  • इसके सेवन से पशुओं के शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है।
  • पशुओं में कीटोसिस और हाइपरकैल्सीमिया रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
  • पशुओं में दूध ज्वर रोग यानी मिल्क फीवर होने का खतरा कम हो जाता है।
  • प्रसव के पहले एवं प्रसव के बाद तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
  • आवश्यक विटामिन्स और खनिज तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पशुओं की स्वास्थ्य स्थिति और शीघ्र रिकवरी में सहायक है।
  • यह उत्पाद पशुओं के शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देता है
  • पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होने से दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है।

पशुओं को ‘देहात वेटनोकल जेल’ देने का उचित समय | Ideal Time to Administer 'DeHaat Vetnocal Gel' to Animals

पशुओं को सही समय पर ‘देहात वेटनोकल जेल’ देने से उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।

  • प्रसव से ठीक पहले: प्रसव से ठीक पहले ‘देहात वेटनोकल जेल’ देना पशु को ऊर्जा और कैल्शियम की कमी से बचाने में मदद करता है।
  • प्रसव के तुरंत बाद: प्रसव के बाद पशुओं को अतिरिक्त ऊर्जा और पोषण की आवश्यकता होती है। इस समय पर जेल का उपयोग उनकी रिकवरी को तेज करता है।
  • जब आवश्यक हो: अगर पशु कमजोर दिख रहा हो या कैल्शियम की कमी के लक्षण नजर आ रहे हैं तब ‘देहात वेटनोकल जेल’ का उपयोग किया जा सकता है।

‘देहात वेटनोकल जेल’ क्यों चुनें? | Why 'DeHaat Vetnocal Gel'?

  • तुरंत प्रभाव: यह जेल पशुओं को तुरंत कैल्शियम और ऊर्जा प्रदान करता है।
  • सरल उपयोग: इसे सीधे या भोजन में मिलाकर दिया जा सकता है।
  • सुरक्षित और प्रभावी: यह उत्पाद पशुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है।
  • बहुउपयोगी: यह जेल कैल्शियम, ऊर्जा और प्रतिरक्षा के लिए एक संपूर्ण समाधान है।

‘देहात वेटनोकल जेल’ की उपलब्ध पैकिंग | Available Packaging

  • बाजार में ‘देहात वेटनोकल जेल’ 300 मिलीलीटर की पैकिंग में उपलब्ध है।
  • इसे आप अपने नजदीकी देहात केंद्र या इस पोस्ट में दिए गए लिंक के माध्यम से खरीद सकते हैं।

पशुओं के लिए ‘देहात वेटनोकल जेल’ की उचित मात्रा | Dosage

  • ब्याने से पहले और बाद पशुओं को 300 मिलीलीटर देहात वेटनोकल जेल दें।

नोट:
‘देहात वेटनोकल जेल’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रसव से पहले एवं प्रसव के तुरंत बाद मादा पशुओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आप क्या तरीका अपनाते हैं? अपने जवाब हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। पशुओं के स्वास्थ्य एवं उनके आहार की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए 'पशु ज्ञान' चैनल को तुरंत फॉलो करें। इसके साथ ही पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: पशुओं में कैल्शियम की कमी के क्या लक्षण हैं?

A: पशुओं में कैल्शियम की कमी कमजोर हड्डियों, मांसपेशियों की कमजोरी और खराब वृद्धि जैसे लक्षण पैदा कर सकती है। गंभीर मामलों में, यह रिकेट्स या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों को जन्म दे सकता है। पशुओं को इन समस्याओं से बचाने के लिए आहार में कैल्शियम के स्तर की नियमित निगरानी महत्वपूर्ण है। पशुओं को कैल्शियम युक्त आहार दें। इसके साथ ही वेटनोकल गोल्ड या वेटनोकल जेल जैसे उत्पाद भी दे सकते हैं।

Q: दुग्ध ज्वर किसकी कमी से होता है?

A: दूध ज्वर रोग को मिल्क फीवर रोग के नाम से भी जाना जाता है। पशुओं के रक्त कैल्शियम के स्तर में अचानक गिरावट होने के कारण इस रोग के होने की संभावना बढ़ जाती है। डेयरी पशुओं में पर्याप्त मात्रा में पशुओं का सेवन न करना या प्रसव के समय अधिक रक्त स्राव होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। गंभीर नुकसान से बचने के लिए इस रोग के लक्षण नजर आते ही तुरंत पशु चिकित्सक से परामर्श करें।

Q: पशु में कैल्शियम की पूर्ति कैसे करें?

A: पशुओं के आहार में दलहनी फसलों का चारा, मक्के का चारा, अल्फाल्फा, तिपतिया घास, आदि शामिल करें। इसके साथ ही पशुओं के आहार में खनिज तत्व युक्त पूरक आहार भी शामिल करें।

Q: जानवरों में कीटोसिस क्या है?

A: केटोसिस एक चयापचय विकार है जो तब होता है जब शरीर कार्बोहाइड्रेट के बजाय ऊर्जा के लिए वसा जलता है। यह गायों और भेड़ों सहित विभिन्न जानवरों में हो सकता है, विशेष रूप से तनाव के समय, जैसे बीमारी, गर्मी का तनाव या फ़ीड की कमी। लक्षणों में दूध का उत्पादन कम होना, सुस्ती और भूख कम लगना शामिल है, और गंभीर जटिलताओं को रोकने के लिए शीघ्र उपचार आवश्यक है।

Q: गायों को रोजाना कितना कैल्शियम चाहिए?

A: गाय एवं भैंस के लिए कैल्शियम की मात्रा उनकी आयु, वजन और स्तनपान के चरण के आधार पर भिन्न होती है। सामान्यतः भारत में एक व्यस्क डेयरी गाय को प्रति दिन लगभग 50 मिलीलीटर कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

42 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ