पोस्ट विवरण
सुने
ब्रोकोली
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

ब्रोकोली : बेहतर पैदावार के लिए करें इन किस्मों की खेती

ब्रोकोली : बेहतर पैदावार के लिए करें इन किस्मों की खेती

ब्रोकोली गोभी वर्गीय सब्जियों में शामिल है। ब्रोकोली दिखने में फूलगोभी की तरह होते हैं । फूलों का रंग हरा होता है। एक बार बीज लगाने के बाद कई बार फूलों की कटाई की जा सकती है। इसकी खेती के लिए ठंड का मौसम उपयुक्त है। लेकिन बेहतर पैदावार प्राप्त करने के लिए इस की उन्नत किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए ब्रोकोली की उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त करें।

ब्रोकोली की कुछ बेहतरीन किस्में

  • के.टी.एस. 1 : इस किस्म के ब्रोकोली का डंठल बहुत नरम होता है। प्रत्येक ब्रोकोली का वजन 200 से 300 ग्राम तक होता है। बुवाई के बाद फसल को तैयार होने में 80 से 90 दिनों का समय लगता है।

  • ब्रोकोली संकर 1 : यह संकर किस्मों में शामिल है। कोमल डंठल वाले इस किस्म के ब्रोकोली का वजन 600 ग्राम से 800 ग्राम तक होता है। इस किस्म की ब्रोकोली के फूल गति ले होते हैं। रोपाई के बाद फसल को तैयार होने में 60 से 65 दिनों का समय लगता है।

  • के.टी.एस.9 : इस किस्म के पौधे मध्यम ऊंचाई के होते हैं। पौधों की पत्तियां हरी एवं तना छोटा होता है। इसके फूल सख्त होते हैं।

  • लकी : यह ब्रोकोली की प्रचलित किस्मों में शामिल है। इस किस्म की ब्रोकोली के फूलों का वजन 600 से 800 ग्राम तक होता है। फसल को तैयार होने में 80 से 90 दिनों का समय लगता है।

  • आरिया : इस किस्म के ब्रोकोली का वजन अधिक होता है। प्रत्येक ब्रोकोली का वजन 1 किलोग्राम से 1.5 किलोग्राम तक होता है। इस किस्म के फूल गहरे हरे रंग के होते हैं। फसल को तैयार होने में करीब 90 से 5 दिनों का समय लगता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठाते हुए ब्रोकोली की इन किस्मों की खेती कर के अधिक मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

19 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ