गीर गाय के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गीर गाय एक भारतीय मूल की गाय है। यह मूल रूप से गुरजात के दक्षिण काठियावाड़ में पायी जाती है। देशी नस्ल की गाय होने के कारण यह ए2 दूध का उत्पादन करती है। इन दिनों बाजार में ए2 दूध की मांग में तेजी से इज़ाफ़ा हुआ है। इस कारण डेयरी व्यवसाय करने वाले लोगों के बीच गीर गाय बहुत प्रचलित है। लेकिन किसानों एवं पशुपालकों को आज भी इस नस्ल की गाय के बारे में उचित जानकारी नहीं है। तो आइए इस पोस्ट के द्वारा हम गीर गाय के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों पर जानकारी प्राप्त करें।
गीर गाय प्रति दिन कितना लीटर दूध देती है?
- गीर गाय प्रति दिन 10 से 16 लीटर तक दूध का उत्पादन करती है। यह आमतौर पर उनके आहार, पानी और देखभाल के तरीके पर निर्भर करता है। अधिक मात्रा में दूध प्राप्त करने के लिए गीर गाय की अच्छी देखभाल करना आवश्यक है।
गीर गाय के दूध में वसा की कितनी मात्रा होती है?
- इस नस्ल की गाय के दूध में 4.5 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है।
गीर गाय की आयु कितनी होती है?
- आयु की बात करें तो इनकी औसत आयु करीब 12 से 15 वर्ष होती है।
गीर गाय अपने जीवनकाल में कितने बच्चे को जन्म देती है?
- इस नस्ल की एक गाय अपने जीवनकाल में 6 से 12 बछड़े/बछिया को जन्म देने में सक्षम है।
गीर गाय की कीमत कितनी होती है?
- गीर गाय की कीमत राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा गाय की आयु एवं दूध उत्पादन करने की क्षमता भी इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव होने का एक बड़ा कारण है। सामान्यतौर पर एक गीर गाय की कीमत 30,000 से 90,000 रुपए तक हो सकती है।
गीर गाय का दूध उत्पादन कैसे बढ़ाएं?
- गीर गाय का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उनकी अच्छी तरह देखभाल करें।
- इनके लिए संतुलित आहार, स्वच्छ पानी एवं आरामदायक आवास करें।
- इन्हें उच्च गुणवत्ता वाला चारा खिलाना बहुत जरूरी है।
- समय-समय पर गाय का निरीक्षण करते रहें।
- गाय को रोग मुक्त रखने के लिए नियमित अंतराल पर टीकाकरण कराएं।
कमेंट के द्वारा हमें बताएं, आप किस नस्ल की गाय का पालन करते हैं? हमारे टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर संपर्क कर के पशुपालन से जुड़ी अपनी सभी उलझनें दूर करें। साथ ही इस पोस्ट को लाइक एवं शेयर करना न भूलें। पशु पालन से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए 'पशु ज्ञान' चैनल को अभी फॉलो करें।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
