'ग्रो प्रो' उत्पाद के फायदे
यदि आप फसलों एवं पौधों में जैविक उत्पादों का प्रयोग करते हैं तो देहात आपके लिए ले कर आया है एक बेमिसाल जैविक उत्पाद , जिसका नाम है 'ग्रो प्रो'। आप फलों की खेती करते हों या सब्जियों की, फूलों की खेती करते हों या अनाजों की , ग्रो प्रो जैविक उत्पाद हर तरह की फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं सभी पौधों के लिए आवश्यक इस उत्पाद के बारे में।
'ग्रो प्रो' उत्पाद के फायदे
-
जैविक उत्पाद होने के कारण खेत की मिट्टी एवं पौधों पर इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं होता है।
-
इसका उपयोग सभी प्रकार के पौधों में किया जा सकता है।
-
इसके प्रयोग से फल, सब्जियों, फूलों एवं अन्य अनाजों की पैदावार में वृद्धि होती है।
-
बीज के अंकुरण, पौधों के विकास एवं कोशिका विभाजन में सहायक है।
-
इसके प्रयोग से पौधों के साथ जड़ों का भी उचित विकास होता है।
-
यह पौधों को मिट्टी से अधिक पोषक तत्वों को ग्रहण करने में सहायता करता है।
-
ग्रो प्रो उत्पाद के प्रयोग से पौधों में कल्लों की संख्या में वृद्धि होती है।
-
इसके प्रयोग से सब्जियों के पौधों में पर्णहरिल की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। जिससे पौधों को भोजन बनाने में आसानी होती है।
प्रयोग की विधि
-
इस जैविक उत्पाद का प्रयोग खेत की मिट्टी में कर सकते हैं।
-
यदि मिट्टी में इस्तेमाल करना है तो प्रति एकड़ खेत में 250 ग्राम ग्रो प्रो उत्पाद को कम्पोस्ट खाद, वर्मीकम्पोस्ट खाद या गोबर की खाद में मिला कर प्रयोग करें।
-
इसके अलावा आप पौधों पर भी इसका छिड़काव सकते हैं।
-
पौधों या अन्य फसलों की पत्तियों पर प्रति एकड़ के अनुसार 100 से 150 ग्राम ग्रो प्रो उत्पाद को करीब 150 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। ग्रो प्रो उत्पाद से जुड़े अपने प्रश्न हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
