ई-श्रम कार्ड के फायदे, नियम एवं शर्तें

सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड जारी किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-श्रम कार्ड को श्रमिक कार्ड भी कहा जाता है। इस कार्ड के द्वारा श्रमिक आसानी से सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। आइए ई-श्रम कार्ड की अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।
क्या है ई-श्रम कार्ड?
-
सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड जारी की जा रही है। इसके तहत असंगठित श्रेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को प्रति माह 500 रुपए की गर से 4 महीने तक भरण-पोषण दिया जाएगा।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
-
ई-श्रम कार्ड हासिल करने वाले मजदूरों को देश में कहीं भी रोजगार पाना होगा आसान।
-
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों की दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांग होने की स्थिति में दुर्घटना बीमा के तहत 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
-
आंशिक रूप से दिव्यांग श्रमिक को इस योजना के तहत 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
-
ई-श्रम कार्ड की मदद से श्रमिक कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
-
ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद आप 2 बेटियों के शुभ शक्ति योजना पर 55.55 हजार रुपए की सरकारी आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड के लिए नियम एवं शर्तें
-
इस कार्ड के लिए 16 से 59 वर्ष के असंगठित श्रेत्र में काम करने वाले श्रमिक आवेदन कर सकते हैं।
-
इस कार्ड के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
आप श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
-
इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) जा कर भी आवेदन कर सकते हैं।
-
रजिस्ट्रेशन के लिए भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
ई-श्रम कार्ड के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
-
आधार कार्ड
-
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
-
बैंक खाता
क्या आपने कभी इस योजना का लाभ उठाया है? अपने जवाब हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। पशुपालन एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए
'किसान योजना'
चैनल को तुरंत फॉलो करें। इसके साथ ही इस पोस्ट को लाइक एवं शेयर करना न भूलें।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
