जुताई को आसान बनाने वाले कुछ आधुनिक कृषि यंत्र

बेहतर फसल प्राप्त करने के लिए खेत की तैयारी पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। बुवाई से पहले खेत की मिट्टी की अच्छी तरह जुताई करनी चाहिए। खेत की जुताई करने के कई फायदे हैं। इससे खेत में पहले से मौजूद खरपतवार एवं फसलों के अवशेष नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही जड़ों का विकास भी अच्छा होता है। खेत की जुताई के कार्य को आसान बनाने के लिए कई तरह के आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। आइए इन कृषि यंत्रों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
खेत की जुताई को आसान बनाने वाले कुछ आधुनिक कृषि यंत्र
-
कल्टीवेटर : अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में कल्टीवेटर से खेत की अधिक गहरी जुताई की जा सकती है। कल्टीवेटर का इस्तेमाल करने पर पूरे खेत की जुताई एक समान होती है। इसके द्वारा सख्त मिट्टी को भी आसानी से तोड़ा जा सकता है।
-
पावर टिलर : पावर टिलर एक ऐसा आधुनिक कृषि यंत्र है जिसके द्वारा खेत की जुताई आसानी से की जा सकती है। जुताई के साथ ही इससे निराई, सिंचाई एवं फसल की कटाई के कार्य भी किए जाते हैं। इस कृषि यंत्र से खेत में मेड़ तैयार करने में भी आसानी होती है। इसके साथ ही मेड़ों एवं क्यारियों के बीच मिट्टी चढ़ाने में भी आसानी होती है।
-
रोटावेटर : खेत की जुताई के लिए यह एक बेहतरीन कृषि यंत्र है। रोटावेटर से केवल 1 या 2 बार जुताई करने पर ही खेत की मिट्टी अच्छी तरह भुरभुरी हो जाती है। इसके द्वारा 4 से 5 इंच तक गहरी जुताई की जा सकती है। रोटावेटर खेत में मौजूद खरपतवारों को छोटे टुकड़ों में काट कर मिट्टी में मिला देता है। जिससे मिट्टी में जीवांश की मात्रा बढ़ती है एवं हमें उच्च गुणवत्ता की फसल के साथ अधिक पैदावार प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें :
-
फसलों की कटाई के लिए कुछ बेहतरीन कृषि यंत्रों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
