पोस्ट विवरण
सुने
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

जून महीने में करें इन फसलों की खेती, होगा अधिक मुनाफा

आमतौर पर जून महीने में फसलों की खेती की जाती है। लेकिन इस महीने धान, मक्का, आदि खरीफ फसलों के अलावा कई अन्य फसलों की खेती भी की जाती है। आइए जून महीने में खेती की जाने वाली कुछ फसलों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • सतावर : औषधीय पौधों में शामिल शतावरी का उपयोग दवाओं के निर्माण में किया जाता है। इसकी खेती के लिए उचित जल निकासी वाली लाल दोमट मिट्टी सर्वोत्तम है। मिट्टी का पी.एच. स्तर 6 से 8 होना चाहिए। नर्सरी में तैयार किए गए पौधों की रोपाई के लिए मुख्य खेत में 60 सेंटीमीटर की दूरी पर गड्ढे तैयार करें। इन गड्ढों में नर्सरी में तैयार किए गए पौधों की रोपाई के बाद हल्की सिंचाई करें। अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए प्रति एकड़ खेत में 4 टन कम्पोस्ट खाद एवं 120 किलोग्राम जैविक खाद मिलाएं।

  • एलोवेरा : एलोवेरा की खेती के लिए जून-जुलाई का महीना सर्वोत्तम है। हमारे देश में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में एलोवेरा की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसकी खेती रेतीली मिट्टी, दोमट मिट्टी एवं काली मिट्टी में सफलतापूर्वक की जा सकती है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने के लिए 5,000 से 10,000 कंदों की आवश्यकता होती है।

  • केला : यह समय केले के पौधों की रोपाई के लिए उपयुक्त है। पौधों के अच्छे विकास के लिए इसकी खेती बलुई एवं दोमट मिट्टी में करें। सामान्य तौर पर पौधों की रोपाई खेत में गड्ढे तैयार करके की जाती है। पौधों की रोपाई के लिए खेत में 2-3 मीटर की दूरी पर 50 सेंटीमीटर चौड़ी एवं 50 सेंटीमीटर गहरे गड्ढे तैयार करें। इन गधों को 15 दिनों के लिए खुला रहने दें। इससे खेत में मौजूद हानिकारक कीट एवं खरपतवार तेज धूप के कारण नष्ट हो जाएंगे। पौधों की जड़ें अधिक गहराई तक नहीं जाती हैं, इसलिए पौधों की रोपाई के बाद सिंचाई का विशेष ध्यान रखें।

  • करेला : करेला की बुवाई के लिए जून-जुलाई का महीना सर्वोत्तम है। इसकी बुवाई के लिए खेत में क्यारियां तैयार करें। सभी कार्यों पर 45 से 60 सेंटीमीटर की दूरी पर बीज की बुवाई करें। पौधे लताओं की तरह फैलते हैं। इसलिए पौधों को किसी लकड़ी या रस्सी से बांध कर सहारा देना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए जून महीने में इन फसलों की खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

16 Likes
3 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ