पोस्ट विवरण
सुने
औषधीय पौधे
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

केसर : फूलों की तुड़ाई का समय एवं सही तरीका

केसर : फूलों की तुड़ाई का समय एवं सही तरीका

हमारे देश में केसर की खेती समुंद्र तल से 2,000 मीटर की ऊंचाई पर की जाती है। इसके पौधों को ठंडे जलवायु की आवश्यकता होती है। लेकिन फूल खिलने के बाद पाला या ओले पड़ने से पूरी फसल नष्ट हो सकती है। अगर आप भी कर रहे हैं केसर की खेती तो अधिक मुनाफा प्राप्त करने के लिए फूलों की तुड़ाई का सही समय एवं इसकी विधि की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

कब करें केसर के फूलों की तुड़ाई?

  • रोपाई के करीब 3 से 4 महीने बाद पौधों में फूल आने लगते हैं।

  • हर वर्ष अक्टूबर से दिसंबर महीने तक पौधों में फूल खिलते हैं।

  • फूलों की पंखुड़ियां जान लाल या केसरिया रंग की हो जाए तब फूलों की तुड़ाई करनी चाहिए।

  • फूलों के खिलने के दूसरे दिन ही इसकी तुड़ाई कर लें।

फूलों की तुड़ाई का सही तरीका

  • केसर के फूलों को तोड़ने के बाद फूलों को किसी छांव वाले स्थान पर सूखाएं।

  • फूलों को सूखने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।

  • फूलों को सूखाने के बाद उनमे से केसर के धागे निकालें।

  • केसर के एक फूल से केसर के केवल तीन धागे प्राप्त होते हैं।

  • कश्मीरी मोंगरा केसर के करीब 1,50,000 फूलों से 1 किलोग्राम केसर प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

4 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ