करनी है धान की खेती तो जान लें इन प्रमुख किस्मों को
धान की खेती के लिए उन्नत किस्मों का इस्तेमाल करने से अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। इसकी खेती करने से पहले धान की उन्नत किस्मों की जानकारी आप यहां से देख सकते हैं। धान को मुख्यतः 5 किस्मों में बांटा गया है - अगेती किस्में, मध्यम अवधि की किस्में, लंबी अवधि वाली किस्में, संकर किस्में और बासमती किस्में।
अगेती किस्में : इस किस्म की फसलें अन्य किस्मों की तुलना में जल्दी तैयार होती हैं।
-
साकेत- 4 : लंबे दानों वाले इस किस्म के धान को तैयार होने में 110-115 दिन लगता है। इसके पौधों की ऊंचाई 90-95 सेंटीमीटर होती है। प्रति हेक्टेयर 35 से 40 क्विंटल फसल की उपज होती है।
-
पूसा- 2 - 21 : इस किस्म के पौधों की ऊंचाई करीब 90-95 सेंटीमीटर होती है। पौधों को लगाने के बाद 105 से 110 दिनों में फसल तैयार हो जाती है। इसके दाने माध्यम आकर के और मोटे होते हैं। प्रति हेक्टेयर जमीन से 40-45 क्विंटल फसल की प्राप्ति होती है।
-
पूसा- 33 : हल्के सुगंधित और महीन लंबे दाने वाले इस किस्म के पौधे 85-90 सेंटीमीटर के होते हैं। लगभग 100- 115 दिन में फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है। प्रति हेक्टेयर खेत से 30-35 क्विंटल धान की उपज होती है।
मध्यम अवधि की किस्में : इस किस्म की धान को तैयार होने में माध्यम समय लगता है।
-
पंत धान- 10 : बुंदेलखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के सभी मैदानी क्षेत्रों में इसकी खेती की जा सकती है। इस किस्म की रोपाई करने के बाद 110 से 115 दिन में फसल पक कर तैयार हो जाती है। प्रति हेक्टेयर खेत से औसतन 55-65 क्विंटल फसल की उपज होती है।
-
पंत धान- 12 : अधिक पैदावार के कारण यह किसानों की पसंदीदा किस्मों में शामिल है प्रति हेक्टेयर इसकी 55 से 60 क्विंटल पैदावार होती है। फसल को तैयार होने में 115 से 120 दिन समय लगता है।
लंबी अवधि वाली किस्में : इस किस्म में शामिल धान की फसलों को तैयार होने में अधिक समय लगता है।
-
महसूरी : इस किस्म के धान के पौधों की ऊंचाई 130-140 सेंटीमीटर होती है। इसके दाने माध्यम आकर के होते हैं। फसल को तैयार होने में 145-150 दिन समय लगता है। इसकी प्रति हेक्टेयर 40 से 45 क्विंटल पैदावार होती है।
इसके अलावा धान की कई और उन्नत किस्में होती हैं। जिनमे बाला, कावेरी, बिरसा धान, अर्चना, सीता, जया, राजश्री , पंकज, जगन्नाथ, राधा, जयश्री, ब्राउन गोड़ा 23-19, आई.आर.-36, एम.डबल्वू.-10, इंदिरा सोना, नरेन्द्र धान - 86, पूसा- (44 169, 205), पी ए- (6444, 6201, 6219), मालवीय, पी एन आर- (381, 162), नरेन्द्र (97, 359), कस्तुरी- 385, आर.एच- 1531, बासमती तरावडी आदि कई किस्में शामिल हैं।
Please login to continue

Get free advice from a crop doctor
