पोस्ट विवरण
मैजिक मशरूम : एक अनोखी एवं हानिकारक किस्म
मैजिक मशरूम : एक अनोखी एवं हानिकारक किस्म
साइलोसाइबिन मशरूम को सामान्यतः मैजिक मशरूम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें साइलोसाइबिन होता है जो ग्रहण करने पर साइलोसिन में बदल जाता है। साइलोसाइबिन को आई (I) श्रेणी की दवा में रखा गया है। इस श्रेणी की दवाओं में दुरुपयोग की क्षमता अधिक होती है। मैजिक मशरूम के उपयोग से हम कुछ ऐसी बातें सुन सकते हैं या कुछ ऐसा देख सकते हैं जो वास्तविक में है ही नहीं। सीधे शब्दों में कहें तो इसके सेवन से हम भ्रमित हो सकते हैं। इसलिए अभी के समय में संयुक्त राज्य अमेरिका में इसे उपचार के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। इस अनोखे किस्म के मशरूम के सेवन से शारीरिक के साथ मानसिक तौर पर भी नुकसान हो सकता है। बात करें इसके पहचान की तो यह देखने में सामान्य मशरूम की तरह लगता है। इसके स्टेम का रंग गेहूं के रंग का होता है एवं ऊपर की छतरी गहरे भूरे रंग की होती है, जिसके मध्य में हल्का भूरा या सफेद रंग होता है। सूखने पर यह मशरूम जंग की तरह भूरे रंग का हो जाता है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। इस तरह की अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ