मौसम के अनुसार करें फूलों की खेती
दिन - प्रति दिन फूलों की मांग बढ़ती जा रही है। अन्य फसलों की तुलना में फूल जल्दी तैयार भी हो जाते हैं। किसान फूलों की खेती कर के अधिक मुनाफ़ा कमा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं किस मौसम में किस तरह के फूलों की खेती करनी चाहिए।
ठंड का मौसम : कैलेंडुला, डहलिया, गुलदाउदी, पेटूनिया, कार्नेशन, पॉपी, एस्टर, स्वीट विलियम, क्राईसेंथेमस, लार्कस्पर, फ्लाक्स, कॉसमास, स्वीट एलाइसम, एंटरहिनम जैसे फूलों को सितंबर - अक्टूबर में लगाया जाता है। पौधों से नवंबर - दिसंबर में फूल खिलते हैं।
गर्मी का मौसम : इस मौसम ठंड की तुलना में काम फूल पाए जाते हैं। कोचिया, गैलार्डिया, पोर्टुलाका, सूरजमुखी, कास्मिया, टोरेनिया, जिनिया, सिलोशिया आदि गर्मियों के कुछ प्रमुख फूल हैं।
बारिश का मौसम :
गैलार्डिया, टोरेनिया, कास्मिया, कोलियस, एमारैंथस, कैलियोपासिस आदि इस मौसम में खिलने वाले कुछ प्रमुख फूल हैं। इन्हें जून - जुलाई में लगाया जाता है।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
