पोस्ट विवरण
मौसम की जानकारी
![](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fdehaat-kheti-prod.s3.amazonaws.com%2Fdjango-summernote%2F2020-10-02%2F9982e5eb-5ffa-4379-b804-58810f049fb7.jpg&w=3840&q=75)
02 अक्टूबर 2020 : गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय एवं त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। उत्तर-पश्चिम एवं मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
03 अक्टूबर 2020 : ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है। झारखंड, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय एवं त्रिपुरा में भारी वर्षा होने के आसार हैं। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। उत्तर-पश्चिम एवं मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।
04 अक्टूबर 2020 : ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय एवं त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र एवं यानम के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। उत्तर-पश्चिम एवं मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।
05 अक्टूबर 2020 : ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्र एवं यानम के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र एवं यानम के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। उत्तर-पश्चिम एवं मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
सौजन्य से : IMD
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
![फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ](/_next/image?url=%2F_next%2Fstatic%2Fmedia%2Fget-help.47979653.webp&w=384&q=75)
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
![download_app](/_next/image?url=%2F_next%2Fstatic%2Fmedia%2Fdownload-app-bannerv2.c11782c9.webp&w=1920&q=75)