पोस्ट विवरण
सुने
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
पशु ज्ञान
2 year
Follow

मच्छरों और कीट-पतंगों से दुधारू पशुओं की सुरक्षा करें सुनिश्चित

कीट-पतंगे एवं मच्छरों का होना कई तरह के रोगों को दावत देने के समान है। मच्छर एवं विभिन्न कीटों से छुटकारा पाने के लिए बाजार में इन दिनों कई तरह के रासायनिक कीटनाशक उपलब्ध हैं। लेकिन इन हानिकारक रसायन युक्त पदार्थों का इस्तेमाल दूधारू पशुओं की सेहत पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में कुछ जैविक तरीकों को अपनाना एक बेहतर विकल्प है। कई ऐसे वृक्ष एवं पौधे हैं जिनसे हम मच्छर, मक्खियों और कीटों को बड़ी सरलता से भगा सकते हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम प्राकृतिक/जैविक तरीके से कीटों को भगाने पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • नीम: नीम प्राकृतिक औषधियों में शामिल है। इसके साथ ही नीम अपने कीटनाशक गुणों के कारण भी महत्वपूर्ण है। इसकी पत्तियों को जला कर धुआं करने से मच्छरों को आसानी से भगाया जा सकता है।

  • गुलदावदी: गुलदावदी के सूखे फूलों को जला कर धुंआ करना भी मच्छर-मक्खियों को दूर करने का एक कारगर उपाय है।

  • गेंदा: हमारे देश में गेंदा की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यह एक अच्छा प्राकृतिक कीटनाशक है।

  • तुलसी: तुलसी के पत्ते मच्छर के लारवा को नष्ट करने मददगार साबित होते हैं।

  • नंबू: नींबू, संतरा, मौसंबी जैसे नींबू वर्गीय फलों के छिलके में डी-लिमोनेन नामक पदार्थ पाया जाता है। इसकी तेज गंध मच्छरों एवं अन्य कीटों को दूर भागने में सहायक है।

प्राकृतिक विधि से कीटों को कैसे भगाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले 100 ग्राम नीम की सूखी पत्तियां, 100 ग्राम गेंदा के फूल एवं पत्तियां, 200 ग्राम गुलदावदी के फूल, 100 ग्राम तुलसी की सूखी पत्तियां, फूल एवं टहनियां, 50 ग्राम गुलाब का फूल, 100 ग्राम नींबू या संतरे का सूखा हुआ छिलका, 100 ग्राम आम की सूखी हुई पत्तियों को सीमेंट या लोहे के पात्र में जला कर धुंआ करें।

  • इसके बाद 5 से 10 मिनट तक पशु आवास के दरवाजे, खिड़कियों के साथ पंखे एवं बल्ब बंद करके धुंआ होने दें।

  • करीब 10 मिनट बाद धुंए वाले पात्र को बहार निकालने कर 15 मिनट तक सभी दरवाजे-खिड़कियों को बंद रहने दें।

  • इसके बाद दरवाजे-खिड़कियों को खोल कर पंखा चला कर धुंआ बाहर निकालें।

  • कुछ ही देर में कीट-पतंगे बाहर निकल जाएंगे।

कमेंट के द्वारा हमें बताएं कि अपने पशुओं को मच्छरों और कीट-पतंगों से बचाने के लिए आप कौनसा तरीका अपनाते हैं? पशुओं के स्वास्थ्य एवं आहार से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके टाइम स्लॉट का चयन कर पशु चिकित्सक से वीडियो कॉल के द्वारा मुफ्त सवाल पूछ सकते हैं। यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।

2 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ