मिर्च की बुवाई का सही समय
हमारे देश में मिर्च को सब्जी में डालने के अलावा मसाले, अंचार, सॉस आदि के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन ए , विटामिन सी, फॉस्फोरस और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। मिर्च में कैप्सेसिन पदार्थ के कारण इसका स्वाद तीखा होता है। कैप्सेसिन का प्रयोग कई तरह की दवाओं में भी किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त समय क्या है ? अगर आप मिर्च की खेती करना चाहते हैं तो इसकी खेती से कुछ जानकारियां यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
-
मिर्च की खेती पूरे वर्ष की जा सकती है।
-
यदि आप खरीफ मौसम में खेती करना चाहते हैं तो इसकी बुवाई के लिए जून-जुलाई का महीना सर्वोत्तम है।
-
वहीं अगर आप गर्मी के मौसम में फसल प्राप्त करना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी में इसकी बुवाई कर देनी चाहिए।
-
मिर्च की खेती लगभग हर प्रकार की जलवायु में की जा सकती है।
-
इसकी अच्छी पैदावार के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु बेहतर मानी जाती है।
-
मिर्च के पौधों के लिए अत्यधिक ठंड और अत्यधिक गर्मी दोनों हानिकारक है।
-
अधिक ठंड वाले क्षेत्रों में मिर्च की अगेती किस्मों की खेती करनी चाहिए।
-
इसकी खेती 18 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में की जा सकती है।
-
इससे अधिक गर्मी होने पर पौधों का सही विकास नहीं हो पाता।
-
फूल आने के समय गर्म और सुखी हवा हानिकारक साबित होती है। गर्म हवाओं में फूल सुख कर गिरने लगते हैं।
-
बुवाई के समय करीब 35 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान सबसे उपयुक्त होता है।
-
इसके साथ ही बहुत अधिक वर्षा भी पौधों को नुकसान पहुंचाती है।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
