पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मक्का हार्वेस्टिंग मशीन : मक्का की कटाई के लिए आधुनिक कृषि यंत्र

भारत में मक्का की विभिन्न किस्मों की खेती रबी, जायद और खरीफ़ तीनों सीजन में की जाती है। देश के एक मुख्य अनाज के रूप में यह चावल और गेहूं के बाद तीसरी सर्वाधिक उगाई जाने वाली फसल है। स्वाद और पोषण से भरपूर होने के कारण बाजार में मक्का की मांग हमेशा बनी रहती है। जिसके कारण किसानों के लिए यह एक लाभ देने वाली फसल मानी जाती है। लेकिन मक्के की कटाई में श्रमिक लागत और फसल को बाजार तक पहुंचाने में इस लाभ का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। हालाँकि इस खर्च को बचाने के लिए बाजार में तरह-तरह की मशीनें उपलब्ध है। जिनके प्रयोग से किसान कटाई में लगने वाली लागत को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आज हम अपने आर्टिकल में आपको ऐसी ही मशीन के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से मक्का के साथ-साथ गेहूं और धान की फसल कटाई भी कर सकेंगे l इस मशीन से जुड़ी अधिक जानकारी यहां से देखें।

क्या है मक्का कटाई मशीन?

  • यह एक कंबाइन हार्वेस्टर मशीन है। जिसमें अलग-अलग प्रकार के हेड को जोड़कर धान, मक्का और गेहूं जैसी फसलों की कटाई की जा सकती है। इस मशीन के कटर-बार में लगे चाकू से फसल की कटाई होती है। इसके बाद फसल कन्वेयर बेल्ट के द्वारा रेसिंग यूनिट में जाती है। यहां फसल के दाने ड्रेसिंग ड्रम और कंक्रीट क्लीयरेंस से रगड़ने पर अलग हो जाते हैं और इसमें लगी छलनी से साफ हो जाते हैं।

मशीन के लाभ एवं  विशेषताएं

  • मशीन करतार, शक्तिमान, कुबोटा और महिंद्रा जैसी कंपनी में उपलब्ध है।

  • यह मशीन कटाई, थ्रेसिंग, इकट्ठा करना और तोड़ना, ये चारों काम एक साथ करने में सक्षम है।

  • यह मशीन समय की बचत के साथ श्रमिकों पर निर्भरता को भी कम करती है।

  • इस आधुनिक कृषि यंत्र के द्वारा खेत में गिरी हुई फसल की कटाई भी की जा सकती है।

  • कटाई के बाद पौधों से दानों को अलग करने में भी आसानी होती है।

  • मशीन में एक शक्तिशाली इंजन होता है, जो शेपर ब्लेड्स और कटिंग चौड़ाई के साथ आता है।

  • हार्वेस्टर में एक टैंक होता है जो सभी मक्का एकत्र करता है। फिर सभी अनाज को कंटेनर में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

  • मशीन में लगे स्टोन ट्रैप यूनिट के द्वारा अनाज से कंकड़ एवं मिट्टी के टुकड़े अलग हो जाते हैं।

  • मशीन 42.5 हॉर्स पावर से 101 हॉर्स पावर के शक्तिशाली इंजन की क्षमता के साथ उपलब्ध है।

  • मशीन में डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर से 380 लीटर तक दी गई है।

  • कटर की अधिकतम लंबाई 14 फुट है, जो कई कतारों को एक साथ काट सकती है।

यह भी पढ़ें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

2 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ