पोस्ट विवरण
मक्का की कटाई के समय रखें इन बातों का ध्यान
मक्का की कटाई के समय रखें इन बातों का ध्यान
मक्की की खेती करने वाले किसान कटाई की तैयारियां कर रहे हैं। मक्के की कटाई के समय कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। जिनमे सबसे जरूरी है कटाई का सही समय। समय से पहले मक्के की कटाई करने पर पैदावार एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर होता है। इसके साथ ही यदि कटाई में देर की गई तो भी दानों की गुणवत्ता कम हो सकती है। कई बार असमय होने वाली वर्षा या पक्षियों के कारण भी पैदावार में कमी देखी जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए मक्के की कटाई के लिए उपयुक्त समय की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस विषय पर विस्तार से चर्चा करें।
कब करें मक्के की कटाई?
मक्का की कटाई से पहले यह सुनिश्चित करें कि फसल कटाई के लिए तैयार है या नहीं। मक्के की कटाई से पहले इन बातों को ध्यान में रखें।
-
मक्के की पत्तियां पीली हो कर सूखने लगती हैं।
-
मक्के के छिलके को अलग करें और देखें मक्के के बीज कठोर एवं सूखे हैं या नहीं। दानों के कठोर एवं सूखने के बाद ही कटाई करें।
-
कटाई के समय दानों में नमी की मात्रा 25 प्रतिशत होनी चाहिए।
किस तरह करें कटाई?
-
सबसे पहले पौधों में लगे भुट्टों की कटाई करें।
-
इसके बाद पौधों की कटाई की जाती है।
-
पौधों से भुट्टों की कटाई के बाद उन्हें अच्छी तरह धूप में सूखाना चाहिए।
-
जब दानों में 12 प्रतिशत तक नमी रहे तब इसका भंडारण करें।
यह भी पढ़ें :
-
मक्के की फसल को फॉल आर्मी कीट के प्रकोप से बचाने के तरीके यहां से देखें।
हमें उम्मीद है जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकते हैं। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ