मुख्य खेत में धान के पौधों की रोपाई का सही तरीका

भारत में व्यापक रूप से धान की खेती की जाती है। आज के समय में कई क्षेत्रों में किसान इसकी सीधी बुवाई करने लगे हैं। लेकिन आज भी अधिकांश क्षेत्रों में मुख्य खेत में रोपाई से पहले नर्सरी में पौधे तैयार किए जाते हैं। अधिक मुनाफे के लिए कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। जिनमें से एक मुख्य खेत में पौधों की रोपाई करना एक महत्वपूर्ण चरण है। नर्सरी से पौधे निकालने के समय या मुख्य खेत में पौधों की रोपाई के समय हमारी जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इस नुकसान से बचने के लिए धान के पौधों की रोपाई का सही तरीका एवं इससे जुड़ी कुछ अन्य बातों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
मुख्य खेत में धान के पौधों की रोपाई का सही तरीका
-
धान के पौधों की रोपाई का सबसे महत्वपूर्ण है सही समय का चयन करना। सामान्यतः नर्सरी में बुवाई के 21 से 28 दिनों के बाद पौधे मुख्य खेत में रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं।
-
नर्सरी से पौधे निकालने से 1 दिन पहले सिंचाई करें। इससे पौधों को निकालने में आसानी होगी और जड़ों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना भी कम हो जाएगी।
-
पौधे निकलने के बाद यदि जड़ों में मिट्टी लगी है तो उसे पानी से साफ करें।
-
इसके बाद 1 लीटर पानी में 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम 50% डब्ल्यू.पी. मिला कर घोल तैयार करें। पौधों की जड़ों की इस घोल में 20 मिनट तक डूबो कर उपचारित करने के बाद ही मुख्य खेत में रोपाई करें।
-
मुख्य खेत में कतारों एवं पौधों के बीच की दूरी धान की किस्मों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सामान्यतः कतारों के बीच 20 सेंटीमीटर और पौधों के बीच 10 सेंटीमीटरकी दूरी होनी चाहिए।
-
एक स्थान पर 2-3 पौधों की रोपाई करें।
-
इन दिनों बाजार में कई तरह के आधुनिक कृषि उपकरण (पैडी ट्रांसप्लांटर) भी उपलब्ध हैं। पैडी ट्रांसप्लांटर के द्वारा पौधों की रोपाई करने से समय एवं श्रम की बचत होती है। इसके साथ ही मजदूरों पर होने वाले खर्च में भी कमी आती है।
नोट: यहां क्लिक करें और वीडियो के द्वारा जानें धान की सीधी बुवाई का सही तरीका।
क्या आपके पौधे मुख्य खेत में रोपाई के लिए हैं तैयार? आप पौधों की रोपाई के लिए कौन सा तरीका अपनाते हैं? अपने जवाब हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। इसके साथ ही कृषि संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए हमारे टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर संपर्क करें। यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक एवं शेयर करना न भूलें।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
