पोस्ट विवरण
मूंगफली की फसल का पीला होना और उसका उपचार
मूंगफली की फसल का पीला होना और उसका उपचार
मूंगफली के पौधों के पीले होने के कारण
-
मूंगफली की फसल में फेरस सल्फेट की कमी के कारण पीलापन देखने को मिलता है।
-
पौधों को कम धूप मिलने के कारण भी पौधे सल्फेट का उत्पादन नहीं कर पाते हैं और पीले होने लगते हैं।
फेरस सल्फेट की कमी से होने वाले नुकसान
-
फेरस सल्फेट की कमी से पौधों में क्लोरोफिल बनने की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है।
-
नए उभरते हुए पत्ते पीले और सफेद हो जाते हैं।
-
अधिक प्रभाव होने पर पूरी फसल सूख कर पीली हो जाती है।
-
पौधों में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया रुक जाती है और पौधे अपना भोजन नहीं बना पाते हैं।
-
उपज की गुणवत्ता और पैदावार में कमी हो जाती है।
-
पौधे में पोषक तत्वों का अपवाह धीमा हो जाता है।
नियंत्रण के उपाय
-
चूनेदार या क्षारीय भूमि में मूंगफली की खेती नहीं करनी चाहिए।
-
पौधों को पानी आवश्यक मात्रा में ही देना चाहिए।
-
प्रति 3 वर्ष में 100 किलोग्राम जिप्सम प्रति एकड़ खेत की दर से मिट्टी में मिला देना चाहिए।
-
अधिक यूरिया के प्रयोग से बचना चाहिए।
-
फसल में फूल आने से पहले और फूल आने पर फेरस सल्फेट 0.5 प्रतिशत के घोल का छिड़काव संक्रमित पौधों पर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
-
मूंगफली के खेत में खरपतवार नियंत्रण के उपाय की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
-
मूंगफली की खेती में बेहतर खाद प्रबंधन की जानकारी यहां देखें।
मूंगफली की खेती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप अपने सवाल हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं।
आशा है पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, कृपया इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे सभी किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ