पोस्ट विवरण
सुने
नींबू
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
5 year
Follow

नींबू की कुछ प्रमुख किस्में

नींबू की खेती मुख्यतः बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हिमाचल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु , कर्नाटक और असम में की जाती है। भारत में कई किस्मों की नींबू की खेती की जाती है। अगर आप भी इसकी खेती करना चाहते हैं तो यहां से कुछ प्रमुख किस्मों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • कागजी नींबू : इस किस्म के नींबू के फल छोटे से मध्यम आकार के होते हैं। प्रत्येक फल का वजन 40 से 60 ग्राम होता है। इसके छिलके पतले होते हैं और इनमे रस अधिक मात्रा में होती है। स्वाद में यह बहुत खट्टा होता है। फलों के पकने के बाद उनका रंग पीला हो जाता है।

  • रंगपुर नींबू : एक किस्म मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। इस किस्म के नींबू के फल देर से परिपक्व होते हैं। सिरप बनाने में इसका सर्वाधिक उपयोग किया जाता है।

  • बारामासी : इस किस्म के पौधों में वर्ष में 2 बार फल लगते हैं। प्रत्येक पौधे से 55 से 60 किलोग्राम नींबू के फलों की प्राप्ति होती है। इसके फल जुलाई - अगस्त और फरवरी - मार्च महीने में पकते हैं।

  • चक्रधर : इसके फलों में बीज नहीं होते हैं। फलों का आकार गोल होता है। पौधों की रोपाई के करीब 4 वर्ष बाद फल लगना शुरू हो जाते हैं। इसके फल जनवरी -फरवरी, जून-जुलाई और सितंबर-अक्टूबर में आते हैं।

  • पी. के. एम. 1 : इसके फल बड़े एवं गोल होते हैं। पकने के बाद फल आकर्षक पीले रंग के हो जाते हैं। प्रत्येक नींबू में करीब 53 प्रतिशत रस होता है।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं अन्य मित्रों के साथ साझा करें।

71 Likes
34 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ