पेंडीमेथालिन 30% का इस्तेमाल और धान के खेती मे फायदे

क्या है पेंडीमेथालिन 30%?
-
पेंडीमेथालिन एक खरपतवार नाशक है, जो विभिन्न फसलों में उगने वाले कई प्रकार के खरपतवारों पर नियंत्रण में सहायक है।
-
पेंडीमेथालिन 30% के बाद मिट्टी में एक परत बन जाती है, तो खरपतवार को फैलने से रोकती है।
-
इसका प्रयोग धान के अलावा मटर, सरसों, भिंडी, आलू, गेहूं, सोयाबीन, कपास, मूंगफली और प्याज के साथ मिर्च आदि फसलों में कारगर है।
-
धान की फसल में यह बुडुम की बिगिया, सांवा और बोरली जैसे खपरतवारों के लिए अत्यंत कारगर है।
पेंडीमेथालिन 30% के फायदे
-
यह विशेष रूप से पतले और चौड़े पत्तों वाले खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया है।
-
इस खरपतवारनाशी का प्रयोग फसल के उगने से पहले किया जाता है। जिसके कारण मिट्टी के ऊपर इसकी एक परत बन जाती है और खरपतवार का जमाव नही हो जाता है।
पेंडीमेथालिन 30% के प्रयोग से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
-
हमेशा हवा की दिशा में ही छिड़काव करें।
-
छिड़काव के समय खाने की और धूम्रपान जैसी गतिविधियों से दूर रहें।
-
छिड़काव के बाद खुद को अच्छे से साफ कर लें।
-
छिड़काव करते समय मिट्टी में पर्याप्त नमी बनाए रखें।
पेंडीमेथालिन 30% की मात्रा
-
पेंडीमेथालिन 30% का छिड़काव 1.5 लीटर प्रति एकड़ की दर से करें।
यह भी पढ़ें:
धान की खेती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमें अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं।
आशा है पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, कृपया इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे सभी किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
