पोस्ट विवरण
पॉलीहाउस में टमाटर की खेती के समय रखें इन बातों का ध्यान
पॉलीहाउस में टमाटर की खेती के समय रखें इन बातों का ध्यान
इन दिनों पॉलीहाउस में खेती का चलन बढ़ता जा रहा है। पॉलीहाउस में खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से पॉलीहाउस के निर्माण के लिए सब्सिडी भी दी जाती है। बात करें पॉलीहाउस में टमाटर की खेती तो इसकी शुरुआत करने से पहले कई बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। आइए पॉलीहाउस में टमाटर की खेती करते समय ध्यान में रखने वाली बातों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
किस्मों का चयन
-
पॉलीहाउस में टमाटर की खेती करते समय इसकी लगातार बढ़ने वाली किस्मों का चयन करें।
-
पूसा रक्षित एवं पूसा टमाटर संरक्षित 1 पॉलीहाउस में खेती के लिए उपयुक्त किस्म है।
नर्सरी की तैयारी
-
सबसे पहले प्रो ट्रे विधि से बिना मिट्टी का प्रयोग किए टमाटर की नर्सरी तैयार करें।
-
नर्सरी में टमाटर के पौधों को तैयार होने में करीब 25 दिनों का समय लगता है।
पॉलीहाउस में पौधों की रोपाई
-
पक्तियों से पक्तियों के बीच की दूरी 50 सेंटीमीटर रखें।
-
पौधों से पौधों के बीच की दूरी भी करीब 50 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
-
पौधों में सिंचाई के लिए ड्रिप विधि का प्रयोग करें।
-
पौधों को फल मक्खी एवं सफेद मक्खी से बचाने के लिए पॉलीहाउस के किनारों पर पीले ट्रैप लगाएं।
-
आवश्यकता के अनुसार पौधों की कटाई-छंटाई करते रहें। इससे एक समान फल प्राप्त होंगे।
पॉलीहाउस में टमाटर की खेती के फायदे
-
पॉलीहाउस में तापमान को नियंत्रित कर के किसी भी मौसम में टमाटर की खेती की जा सकती है।
-
रोग एवं कीटों का प्रकोप कम होता है।
-
टमाटर के स्वस्थ पौधे प्राप्त होते हैं।
-
फसल की पैदावार बढ़ती है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ