पोस्ट विवरण
सुने
पत्ता गोभी
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

पत्ता गोभी : भरपूर पैदावार के लिए करें इस किस्म की खेती

पत्ता गोभी : भरपूर पैदावार के लिए करें इस किस्म की खेती

वंडर बॉल पत्ता गोभी की उन्नत किस्मों में शामिल है। यह एशिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किस्म है। 'वंडर बॉल' किस्म की पत्ता गोभी आकार में गोल एवं नीले-हरे रंग की होती है। प्रत्येक फल का वजन करीब 1.4 से 2.0 किलोग्राम होता है। बाजार में इस किस्म की मांग अधिक होती है। आइए इस किस्म की खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

बुवाई का उपयुक्त समय

  • वंडर बॉल किस्म की बुवाई के लिए सितम्बर से दिसंबर तक का समय उपयुक्त है।

  • इसके अलावा इसकी बुवाई अप्रैल से जून महीने में भी की जाती है।

बीज की मात्रा

  • प्रति एकड़ भूमि में खेती करने के लिए 180 – 200 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

उपयुक्त मिट्टी

  • बेहतर पैदावार के लिए इसकी खेती दोमट या रेतीले दोमट मिट्टी में करें।

खेत की तैयारी एवं उर्वरक प्रबंधन

  • सबसे पहले खेत में 1 बार गहरी जुताई करें।

  • इसके बाद 2 से 3 बार हल्की जुताई कर के मिट्टी को भुरभुरी बना लें।

  • प्रति एकड़ भूमि में 7 से 8 टन अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं।

  • इसके अलावा प्रति एकड़ भूमि में 25:50:60 किलोग्राम की अनुपात में एन.पी.के. खाद मिलाएं।

  • पौधों की रोपाई से पहले खेत में सिंचाई करें।

बुवाई की विधि

  • नर्सरी में तैयार किए गए पौधों की रोपाई पक्तियों में करें।

  • सभी पक्तियों के बीच 60 सेंटीमीटर की दूरी रखें।

  • पैधों से पौधों के बीच की दूरी 45 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

  • पौधों की रोपाई शाम के समय करें एवं रोपाई के बाद हल्की सिंचाई करें।

फसल की कटाई

  • मुख्य खेत में पौधों की रोपाई के करीब 68 से 70 दिनों बाद फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

9 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ