रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रक्रिया एवं इसके लाभ | Benefits and Process of Rainwater Harvesting

रेन वाटर हार्वेस्टिंग को वर्षा जल संचयन भी कहते हैं। पृथ्वी पर जल स्तर में लगातार कमी होती जा रही है। हमारे देश में कई क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं कई क्षेत्रों में भयंकर सूखा होने के कारण एक-एक बूंद के लिए हमें संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग एक बेहतर विकल्प है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग और क्या हैं इसके फायदे? अगर आप अभी तक इन सवालों के जवाब से अवगत नहीं हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए। यहां से हम रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। साथ ही कृषि क्षेत्रों में इससे होने वाले लाभ पर भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग? | What is Rainwater Harvesting?
- इस विधि के द्वारा वर्षा के जल को संरक्षित किया जाता है। इसके बाद पानी की कमी होने पर या आवश्यकता के अनुसार इस संरक्षित जल से फसलों की सिंचाई की जा सकती है।
कृषि क्षेत्र में हम कैसे वर्षा के जल का उपयोग कर सकते हैं? | Usage of Rainwater in Agriculture
- सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने पर या सूखे की स्थिति में हम वर्षा के संरक्षित जल के द्वारा पौधों की सिंचाई कर सकते हैं।
- वर्षा के जल से फसलों की सिंचाई करने पर सिंचाई के लिए पानी पर होने वाले खर्च में कमी आती है।
- फसलों की सिंचाई के अलावा पशुओं के पीने के लिए भी हम वर्षा के संरक्षित जल का प्रयोग कर सकते हैं।
- पशुओं को नहलाने के लिए वर्षा के जल का उपयोग किया जा सकता है।
वर्षा के जल को संरक्षित करने के कुछ अन्य फायदे | Some Additional Benefits of Conserving Rainwater
- वर्षा के संरक्षित जल का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर सकते हैं।
- वर्षा के जल को संरक्षित कर के घर की साफ-सफाई, स्नान करना, कपड़े धोना, बरतन साफ करना जैसे कई घरेलु कार्य भी किए जा सकते हैं।
- वर्षा के पानी को भूमि के अंदर भेज कर हम जमीन के अन्दर मौजूद मीठे पानी के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
- वर्षा का जल प्रयोग करने से सप्लाई का पानी या भूमि के अंदर के पानी की बचत होती है।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए कैसे करें जल का संरक्षण? | How to do Rainwater Harvesting?
इस विधि से सिंचाई करने के लिए वर्षा के जल को संरक्षित करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। वर्षा के जल को संरक्षित करने के कई तरीके है।
- सीधा भूमि के अंदर: इस विधि में वर्षा के जल को एक गड्ढे के द्वारा सीधा भूमि के अंदर यानी भूजल भंडार में उतारा जाता है।
- खाई बना कर रिचार्ज करना: इस विधि में किसी बड़े परिसर में दीवार बना कर उसमें बड़ी नालियां बनाई जाती हैं। इन नालियों को रिचार्ज ट्रेंच कहते हैं। वर्षा का जल इसमें एकत्र हो कर भूमि के अंदर चला जाता है और भूजल स्तर में संतुलन बनाने में मदद करता है।
- कुआं में जल एकत्र करना: इस विधि में घरों की छतों से पाइप के द्वारा वर्षा के जल को एकत्र कर कुओं में जमा किया जाता है। कई बार कुओं में जमा किया गया पानी भूमि के अंदर जा कर जल स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।
- ट्यूबवेल में जल एकत्र करना: इस विधि में घर की छत से ट्यूबवेल तक पाइप लगाई जाती है। इस पाइप में पानी को साफ करने के लिए फिल्टर लगाना जरूरी है। वर्षा होने पर पाइप के द्वारा जल छत से ट्यूबवेल में एकत्र हो जाता है।
- टैंक में जल एकत्र करना: इस विधि में अपनी आवश्यकता के अनुसार टैंक बना कर वर्षा के जल को इसमें एकत्र किया जाता है। टैंक में लम्बे समय तक पानी की संरक्षित रखा जा सकता है। बाद में आवश्यकता के अनुसार पानी का उपयोग किया जाता है। वर्षा के जल को एकत्र करने का यह सबसे आसाम तरीका है।
इस तरह वर्षा के जल को संरक्षित कर के हम आवश्यकता होने पर पौधों एवं विभिन्न फसलों की सिंचाई कर सकते हैं।
क्या आपने कभी वर्षा के जल को संरक्षित करके उससे फसलों की सिंचाई की है? अपने जवाब एवं अनुभव हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। इस तरह की अधिक जानकारियों के लिए 'देसी जुगाड़' चैनल को तुरंत फॉलो करें। इस जानकारी को अन्य किसानों तक पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Questions (FAQs)
Q: रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या है?
A: बारिश के पानी को इकट्ठा करके संग्रहीत किया जाता है। इसके बाद आवश्यकता होने पर इससे फसलों की सिंचाई की जाती है। इस प्रक्रिया को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नाम से जाना जाता है।
Q: वर्षा जल का संचयन कैसे करें?
A: वर्षा के जल को कई तरीकों से संग्रहित किया जा सकता है। हम अपने घर की छत पर टैंक लगा कर या भूमि के नीचे पाइप के द्वारा इसे इकट्ठा कर सकते हैं। इसके अलावा कुआं, ट्यूबवेल आदि में भी इसे संग्रहित किया जा सकता है। खेत के आस-पास तालाब का निर्माण करके हम वर्षा के जल का संचयन कर सकते हैं।
Q: रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्या लाभ है?
A: रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कई लाभ हैं। पानी की कमी होने पर इसका उपयोग फसलों की सिंचाई के लिए किया जा सकता है। इससे पानी की बचत होती है। फसलों की सिंचाई के अलावा इससे साफ-सफाई एवं अन्य घरेलु कार्य भी किए जा सकते हैं।
Q: बारिश का पानी कितना शुद्ध होता है?
A: रसायनों से मुक्त होने के कारण वर्षा का जल सबसे शुद्ध मन जाता है। लेकिन वर्षा जल की शुद्धता विभिन्न कारकों जैसे वायु प्रदूषण, धूल और वातावरण में मौजूद अन्य दूषित पदार्थों से प्रभावित हो सकती है। इसलिए, इसकी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए वर्षा के जल को सही तरीके से इकट्ठा करना और संग्रहीत करना महत्वपूर्ण है।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
