साठी मक्का की खेती : कम समय में पाएं बेहतर पैदावार
रबी की फसल की कटाई के बाद खाली खेत में साठी मक्का की खेती किसानों के लिए दोगुनी लाभ देने वाली फसल हो सकती है। साठी मक्का की खेती कम लागत और कम देख-रेख में होने वाली एक फसल है। मक्के की यह किस्म केवल 60 से 70 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। साठी मक्का की फसल में सिंचाई के साथ ही निराई-गुड़ाई में भी आसानी होती है। साथ ही बीज की बुवाई से पहले बीज उपचारित करने से फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों को बढ़ाया जा सकता है। साठी मक्का की खेती के लिए उचित समय, जलवायु और खेती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यहां से देखें।
साठी मक्का की खेती के लिए उचित समय
-
साठी मक्का की खेती के लिए सर्वोत्तम समय अप्रैल माह का होता है।
-
मई से जून के मध्य माह में भी साठी मक्का की खेती की जा सकती है।
साठी मक्का की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी
-
इसकी खेती के लिए बालुई मिट्टी और दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है।
-
खेत में उचित जल निकासी की व्यवस्था करें।
बीज की मात्रा
-
साठी की मक्का के लिए 5 से 6 किलोग्राम प्रति एकड़ बीज की आवश्यकता होती है।
-
छोटे या बड़े दानों के अनुसार बीज की मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है।
बीज उपचारित करने की विधि
-
प्रति किलोग्राम मक्के के बीज को 2 ग्राम कार्बेन्डाज़िम से उपचारित करें।
-
पौधों को रोगों से बचाने के लिए कार्बेन्डाजिम की जगह प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम थीरम से भी उपचारित कर सकते हैं।
-
इसके अलावा प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम कैप्टान से भी उपचारित किया जा सकता है।
यह भी देखेंः
ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
