पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
सोयाबीन
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

सोयाबीन की खेती में नीम खली का प्रयोग और फायदे

सोयाबीन की खेती में नीम खली का प्रयोग और फायदे

सोयाबीन खरीफ की फसल है, जिसे ज्यादातर वर्षा ऋतु के बाद बोया जाता है। यह एक तिलहन फसल है। जिसमें बीज अंकुरित होने के साथ ही कई प्रकार के रोग और कीट जैसे तना छेदक कीट, इल्ली, पत्ती छेदक कीट, सफेद मक्खी, थ्रिप्स, का प्रकोप होने लगता है, जो बहुत ही कम समय में पौधों को सुखाने का काम करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि खेत तैयार करते समय खेत में सही मात्रा में कीटनाशक मिलाए जाने चाहिए। नीम की खली एक जैविक खाद के साथ एक प्रभावशाली कीटनाशक भी है। इसका प्रयोग फसलों और मिट्टी को नुकसान पहुंचाए बिना कई प्रकार के रोगों और कीटों के प्रकोप को खत्म करने के लिए किया जाता है। नीम की खली के प्रयोग और फायदों के जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ब्लॉग को पूरा पढ़ें।

नीम की खली के फायदे

  • इसके प्रयोग से मिट्टी में पनपने वाले दीमक, फफूंद के साथ जड़ नष्ट करने वाले छोटे कीट, लार्वा या इल्ली, आदि का खतरा कम हो जाता है।

  • यह मिट्टी में धीरे-धीरे अपघटित होकर पौधों को पर्याप्त मात्रा में पोषण पहुंचाने का काम करती है।

  • यह पूरी तरह से प्राकृतिक है। इसलिए फसल पर इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।

  • यह फसलों पर रस चूसक कीटों को भी नियंत्रित करने में सहायक है।

  • नीम की खली में पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम तथा सल्फर उचित मात्रा में पाए जाते हैं, जो पौधों की वृद्धि में सहायक है।

  • इसके प्रयोग से फलों का आकार बढ़ता है।

  • इसके प्रयोग से पौधों में हरापन और चमक बढ़ती है।

  • इसके प्रयोग से कीटों में प्रजनन की क्षमता कमजोर हो जाती है।

नीम की खली का उपयोग कैसे करें?

  • खेत तैयार करते समय प्रति एकड़ खेत में 100 किलोग्राम नीम की खली का प्रयोग 200 किलोग्राम अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद के साथ करें।

  • तैयार पौधों में खाद के रूप में नीम की खली का भी प्रयोग कर सकते हैं।

  • कीटनाशक के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए 40 किलोग्राम नीम की खली को 50 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ