तरबूज के प्रकार
तरबूज कई प्रकार के होते हैं। यहां से आप तरबूज के प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
शुगर बेबी : यह 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाता है। इसके फल 2 - 3 किलो के होते हैं और इसमें छोटे बीज पाए जाते हैं।
-
अर्का ज्योति : इसके फल 4 - 6 किलो के होते हैं।
-
न्यू हेम्पसाइन मिडगटे : यह घर के बागिये में लगने क लिए सबसे उपयुक्त है। इसके फल 2 से 3 किलो के होते हैं।
-
दुर्गापुर केसर : इस किस्म के फल 6 से 8 किलो के होते हैं। इसका गूदा केसरी रंग का होता है।
-
आसाही - पामाटो : यह हल्के हरे रंग के छिलके वाले मध्यम आकर के फल होते हैं। फलों का वजन 6 से 8 किलो तक होता है। यह 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाते हैं।
-
अर्का मानिक : इसके फल 110 से 115 दिनों में तैयार हो जाते है। यह दिखने में गोल व अंडाकार होता है।
-
इसके अलावा तरबूज़ की कई अन्य प्रजातियां भी होती हैं। काशी पीताम्बर, पूसा बेदाना, डब्ल्यू -19, आयशी यामते के साथ ही मधु , मिलन, मोहिनी, सितारा जैसे कई संकर किस्मों के भी तरबूज होते हैं।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ
