पोस्ट विवरण
सुने
टिड्डी
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
5 year
Follow

टिड्डी क्या है?

टिड्डियां दुनिया के विभिन्न हिस्सों में तबाही मचाने के बाद भारत में अपना कहर बरसा रही हैं। अगर आप इनके बारे में नहीं जानते तो इस पोस्ट के माध्यम से आप टिड्डियों के बारे में कुछ रोचक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

  • टिड्डी एक प्रकार का कीट है। यह ग्रासहॉपर प्रजाति के होते हैं। इन टिड्डियों को लधुश्रृंगीय टिड्डी (शार्ट हॉर्न्ड ग्रासहॉपर ) भी कहा जाता है।

  • पूरी दुनिया में टिड्डियों की 10 हजार से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

  • बड़ी झुंड में रहने वाली यह टिड्डियां हवा की दिशा के अनुसार उड़ कर लंबी दूरी तय कर लेती हैं।

  • यह 1 दिन में लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर तक उड़ सकती हैं।

  • आमतौर पर शांत रहने वाली यह टिड्डियां कई बार झुंड में आक्रामक हो जाती हैं।

  • असंतुलित जलवायु, हवा और नमी में बदलाव के कारण भी इन टिड्डियों का प्रकोप होता है।

  • 1 टिड्डी करीब 20 से 100 अंडे देती है। इन अंडों से निकलने वाले छोटे कीट को व्यस्क होने में तकरीबन 5 हफ्ते लगते हैं। यह व्यस्क टिड्डी लगभग 1 महीने बाद अंडे दे सकती है। मई से जून महीने के बीच यह अंडे देती हैं।

15 Likes
4 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ