पपीता
माहू/ लाही (एफिड)
पपीते में, माहू/ लाही (एफिड) की रोकथाम के लिए बताये गए कीटनाशक का छिड़काव करें।
पौधे का प्रभावित हिस्सा
पत्ता, तना,पुष्पक्रम
प्रारंभिक पहचान:
माहू या एफिड्स छोटे आकर के मुलायम शरीर वाले कीड़े हैं। मादा पीले हरे, धूसर हरे या जैतून के हरे रंग की होती है, जबकि नर का रंग जैतून से भूरा होता है। छोटे कीट भी वयस्क की तरह दिखाई पड़ते है।
लक्षण:
पौधों की वृद्धि रुक जाना। पत्तियों में सिकुड़न/ कुकड़न होना। पत्तों का गोल होकर मुड़ जाना। पतियों का कम हरा होना या पत्तियों का पीला पड़ जाना। नए शाखाओं में गांठो के बीच का भाग छोटा हो जाता है। माहू/लाही द्वारा उत्सर्जित शहद जैसे बूंद के स्राव से फफूँद पनपते है।
नुकसान का प्रकार:
माहू/लाही कोमल पत्तियों, टहनियों, पुष्पक्रम और कलियों से रस चूसता हैं। जिससे पौधे मुरझा कर नष्ट भी हो सकते हैं।
Take a picture of the disease and get a solution