पपीता
पोटेशियम की कमी
यदि पौधे में पोटैशियम की कमी हो तो नीचे दिए गए उर्वरक को रोपाई के 160 दिन बाद डालें।
पौधे का प्रभावित हिस्सा
पौधे की निचली पत्तियाँ
प्रारंभिक पहचान:
पौधों में पोटैशियम की कमी होने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे गर्मियों के मौसम में फसल मुरझा एवं सूख गई हों। इसके अलावे पुरानी पत्तियों का किनारा झुलसा दिखाई देना पोटैशियम की कमी का एक प्रमुख लक्षण है।
लक्षण:
इसकी कमी से पत्ती का किनारा और अंतःशिरा पीले-भूरे रंग का हो जाता हैं। इसके बाद पत्ती किनारे से झुलसना शुरू होता है और अंततः पूरी पत्तियां झुलस कर सूख जाती हैं।
नुकसान का प्रकार:
इस तत्व की कमी से संपूर्ण पौधों की वृद्धि कम हो जाती है। दो गांठों के बीच का भाग कम हो जाता हैं। नए पत्ते आकार में छोटे होते हैं।
Take a picture of the disease and get a solution