पोस्ट विवरण
सुने
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
पशु ज्ञान
14 Jan
Follow

क्रियाप्रो: पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतरीन पूरक आहार | KriyaPro: An Excellent Supplement to Improve Animal Health and Milk Production

पशुपालन में सफलता का मुख्य आधार है पशुओं का बेहतर स्वास्थ्य और अधिक दूध उत्पादन। पशुओं का स्वास्थ्य केवल उनके भोजन पर निर्भर नहीं करता, बल्कि भोजन के पाचन, पोषण के सही उपयोग और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी निर्भर करता है। इन सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए देहात लेकर आया है एक ऐसा पूरक आहार जिसके सेवन से न केवल पशुओं का पाचन बेहतर होगा, बल्कि उनका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा और दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। इस उत्पाद का नाम 'क्रियाप्रो' है। यह पशुओं के लिए एक ऐसा पूरक आहार है जिसमें प्रीबायोटिक्स, प्रोबायोटिक्स और यीस्ट शामिल हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम 'क्रियाप्रो' उत्पाद के फायदे और उपयोग की विधि पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

'क्रियाप्रो' क्या है? | What is 'KriyaPro'

  • क्रियाप्रो एक अत्याधुनिक पूरक आहार है जिसे विशेष रूप से गायों और भैंसों के लिए तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पशुओं के पाचन को बेहतर बनाना, दूध उत्पादन को बढ़ाना और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है। यह उत्पाद पशुओं के लिए वैज्ञानिक अनुसंधानों और परीक्षणों के आधार पर तैयार किया गया है।
  • इसमें मौजूद प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। यीस्ट का मिश्रण पाचन प्रक्रिया को और भी प्रभावी बनाता है, जिससे चारे का अधिकतम उपयोग हो पाता है।

पशुओं में 'क्रियाप्रो' से होने वाले लाभ | Benefits of 'KriyaPro' in Animals

क्रियाप्रो पशुओं के लिए कई तरीकों से लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से पशुओं को होने वाले फायदे नीचे दिए गए हैं।

  • चारे के पाचन में सुधार: क्रियाप्रो पशुओं के पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें मौजूद प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स पाचन प्रक्रिया को सरल बनाते हैं, जिससे पशु चारे से अधिक पोषण प्राप्त कर पाते हैं।
  • दूध की मात्रा और वसा सामग्री को बढ़ावा: यह उत्पाद दूध उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, दूध में वसा की मात्रा भी बढ़ती है, जो पशुपालकों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक साबित होता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि: क्रियाप्रो अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाकर पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे पशु बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।
  • अपच और गोबर में चारा जाने की समस्या से निजात: कई बार पशुओं के गोबर में चारे के अंश दिखाई देते हैं, जो अपच का संकेत है। क्रियाप्रो इस समस्या को रोकता है और चारे के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करता है।
  • ब्याने से पहले और बाद में रिकवरी में मदद: ब्याने से पहले और बाद में पशु को अतिरिक्त पोषण और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। क्रियाप्रो इस समय पशुओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है।
  • सूखा पदार्थ सेवन में वृद्धि: यह उत्पाद पशुओं की भूख बढ़ाकर उनके सूखा पदार्थ सेवन को बढ़ाता है, जिससे उन्हें आवश्यक पोषण प्राप्त होता है।

क्रियाप्रो के घटक और उनकी भूमिकाएं | Components of ‘KriyaPro’ and Their Roles

क्रियाप्रो में नीचे दिए गए घटक शामिल हैं, जो इसे अधिक प्रभावी बनाते हैं।

  • प्रीबायोटिक्स: यह घटक अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
  • प्रोबायोटिक्स: प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो पाचन को आसान बनाते हैं और पाचन तंत्र को संतुलित रखते हैं।
  • यीस्ट: यीस्ट पाचन प्रक्रिया को तेज करता है और चारे के पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है।

पशुओं के लिए ‘क्रियाप्रो’ की उचित मात्रा | Dosage

  • गाय और भैंस के आहार में प्रति दिन 15 ग्राम यानी 1 पाउच क्रियाप्रो शामिल करें।

‘क्रियाप्रो’ की उपलब्ध पैकिंग | Available Packaging

  • बाजार में यह उत्पाद 15 ग्राम की पैकिंग में उपलब्ध है।
  • इसे आप अपने नजदीकी देहात केंद्र या इस पोस्ट में दिए गए लिंक के माध्यम से खरीद सकते हैं।

नोट:

‘क्रियाप्रो’ उत्पाद खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

पशुओं की पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आप क्या तरीका अपनाते हैं? अपने जवाब एवं अनुभव हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। पशुओं के स्वास्थ्य एवं उनके आहार की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए 'पशु ज्ञान' चैनल को तुरंत फॉलो करें। इसके साथ ही इस जानकारी को अन्य किसानों तक पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: पशु का पाचन बढ़ाने के लिए कौन सा आहार देना चाहिए?

A: पशुओं के पाचन में सुधार करने के लिए, उन्हें फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर आहार देने की सलाह दी जाती है। उनके आहार में हरी घास, सूखे घास और अनाज शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना भी बहुत जरूरी है।

Q: पशुओं को क्या खिलाने से दूध बढ़ता है?

A: पशुओं को को उच्च गुणवत्ता वाले चारे के साथ अनाज और खनिज तत्वों को खिलाने से उनकी दूध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए दुधारू पशुओं को संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है। इसके अलावा उनके आहार में 'क्रियाप्रो' या 'दूध प्लस' जैसे पूरक आहार को भी शामिल करें।

Q: गाय के दूध में फैट कैसे बढ़ता है?

A: गाय के दूध में वसा की मात्रा अनाज और तिलहन जैसे उच्च ऊर्जा वाले आहार को शामिल करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, गाय के आहार में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का उचित संतुलन बनाए रखने से दूध में वसा बढ़ाने में मदद मिलती है।

38 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ