पोस्ट विवरण
सुने
देहात उत्पाद
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
पशु ज्ञान
21 Jan
Follow

देहात क्लीन जेर: प्रसव के बाद पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य का साथी | DeHaat Clean Jer: Ensuring Post-Delivery Wellness for Animals

पशुओं की देखभाल में प्रसव के बाद का समय सबसे अधिक संवेदनशील होता है। इस समय मादा पशुओं को विशेष देखभाल और पोषण की आवश्यकता होती है, जिससे वे स्वस्थ रह सकें और भविष्य में बेहतर उत्पादन कर सकें। प्रसव के बाद मादा पशु का शरीर कमजोर हो जाता है और उसे खास देखभाल की आवश्यकता होती है। इस समय यदि सही देखभाल नहीं करने से पशुओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए 'देहात क्लीन जेर' एक बेहतरीन समाधान के रूप में उपलब्ध है। यह उत्पाद प्रसव के बाद मादा पशुओं के स्वास्थ्य को सुधारने और उनकी उत्पादकता को बनाए रखने में मदद करता है। आइए, इस आर्टिकल के माध्यम से हम 'देहात क्लीन जेर' के लाभ एवं इसकी उचित मात्रा की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

प्रसव के बाद मादा पशुओं की देखभाल के फायदे | Benefits of Postpartum Care for Female Animals

  • उचित देखभाल से मादा पशुओं एवं नवजात पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
  • इससे पशुओं में संक्रमण की संभावना कम हो जाती है।
  • प्लेसेंटा को आसानी से हटा कर पशुओं को गंभीर संक्रमण से बचा सकते हैं।
  • सम्पूर्ण पोषण मिलने से मादा पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता बनी रहती है।
  • इस समय पशुओं की विशेष देखभाल से उन्हें मास्टिटिस जैसे घातक रोग से बचाया जा सकता है।
  • मादा पशुओं एस्ट्रस साइकिल को नियमित रखने में मदद मिलती है।

पशुओं को 'देहात क्लीन जेर' देने के प्रमुख लाभ | Benefits of 'Clean Jer' in Animals

  • प्लेसेंटा को हटाने में मददगार: प्रसव के बाद प्लेसेंटा का समय पर बाहर निकलना मादा पशु के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। यदि ऐसा नहीं होता तो यह संक्रमण और अन्य गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। यह उत्पाद प्रसव के बाद प्लेसेंटा को हटाने में मदद करता है।
  • मास्टिटिस को रोकने में सहायक: थनों में सूजन या मास्टिटिस पशुपालकों के लिए एक गंभीर समस्या हो सकती है। इस रोग के कारण दूध उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होती है। 'क्लीन जेर' इस समस्या को रोकने में कारगर है, जिससे पशु स्वस्थ रहते हैं और दूध उत्पादन में कमी नहीं होती।
  • एस्ट्रस साइकिल को नियमित करने में सहायक: यदि मादा पशु की एस्ट्रस साइकिल नियमित नहीं रहती तो प्रजनन प्रक्रिया में बाधा आ सकती है, जिससे पशुपालक को आर्थिक नुकसान हो सकता है। मादा पशुओं की प्रजन क्षमता को बनाए रखने के लिए इस उत्पाद का प्रयोग करें। इससे एस्ट्रस साइकिल को नियमित बनाए रखने में आसानी होती है।

पशुओं के लिए ‘देहात क्लीन जेर' की उचित मात्रा | Dosage

  • प्रसव के तुरंत बाद मादा पशु को 200-250 मिलीलीटर देहात क्लीन जेर दें।

‘देहात क्लीन जेर’ की उपलब्ध पैकिंग | Available Packaging

  • बाजार में यह उत्पाद 500 मिलीलीटर और 1 लीटर की पैकिंग में उपलब्ध है।
  • इसे आप अपने नजदीकी देहात केंद्र या इस पोस्ट में दिए गए लिंक के माध्यम से खरीद सकते हैं।

नोट: ‘क्लीन जेर’ उत्पाद खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रसव के बाद मादा पशुओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आप क्या करते हैं? अपने जवाब एवं अनुभव हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। पशुओं के स्वास्थ्य एवं उनके आहार की अधिक जानकारी के लिए 'पशु ज्ञान' चैनल को तुरंत फॉलो करें। इसके साथ ही इस जानकारी को अन्य किसानों तक पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: डिलीवरी के बाद गाय की देखभाल कैसे करें?

A: प्रसव के बाद गाय के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उन्हें आराम करने के लिए गर्म, सूखी और आरामदायक जगह प्रदान करना जरूरी है। उनके पीने के लिए साफ पानी प्रदान करें। गाय को संक्रमण से बचाने के लिए उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी रखें। किसी भी तरह के संक्रमण की आशंका होने पर तुरंत पशु चिकित्सक से परामर्श करें।

Q: भैंस को बयान के बाद क्या खिलाना चाहिए?

A: भैंस को ब्याने के बाद संतुलित आहार प्रदान करना महत्वपूर्ण है जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली घास, ताजी घास और अनाज शामिल हैं। उनके आहार में खनिज तत्वों को शामिल करें, जिससे उन्हें आवश्यक पोषक तत्व मिल सके।

Q: गाय के प्रसव के बाद क्या खिलाना चाहिए?

A: प्रसव के बाद गाय को सुपाच्य आहार प्रदान करें। पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए उनके आहार में भरपूर ताजी, हरी घास और अल्फाल्फा या तिपतिया घास जैसे चारे का संतुलित आहार खिला सकते हैं। इसके अलावा पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था करें।

32 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ