पोस्ट विवरण
सुने
देहात उत्पाद
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
पशु ज्ञान
28 Jan
Follow

देहात पोषण: पशुओं की प्रजनन क्षमता और स्वास्थ्य बनाए बेहतर | DeHaat Potion: Boosting Animal Reproductive Health and Wellness

पशुओं की प्रजनन क्षमता और समग्र स्वास्थ्य किसी भी डेयरी व्यवसाय या पशुपालन के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण पहलू हैं। प्रजनन क्षमता में कमी, बांझपन और प्रजनन संबंधी अन्य समस्याएं किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए 'देहात पोषण' एक विशेष समाधान के रूप में सामने आया है। यह उत्पाद न केवल प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से इस बेहतरीन के फायदे और इसकी उचित मात्रा जैसी जानकारियां प्राप्त करें।

देहात पोषण क्या है? | What is DeHaat Potion?

  • 'देहात पोषण' एक विशेष रूप से तैयार किया गया उत्पाद है जो पशुओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है और प्रजनन प्रदर्शन को सुधारता है। यह इंटर-काल्विंग अंतराल को कम करने में मदद करता है और कृत्रिम गर्भाधान (AI) के द्वारा गर्भधारण दर को बढ़ाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, आवश्यक विटामिन्स, खनिज, और धातु प्रोपियोनेट्स का विशेष संयोजन होता है, जो हार्मोनल संतुलन और समग्र प्रजनन स्वास्थ्य को समर्थन देता है।

देहात पोषण के प्रमुख लाभ | Benefits of DeHaat Potion

इस बेहतरीन उत्पाद के उपयोग से पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य में नीचे दिए गए सुधार देखे जा सकते हैं:

  • प्रजनन क्षमता में वृद्धि: यह उत्पाद मादा पशुओं में बांझपन को कम करता है और उनकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।
  • इंटर-काल्विंग अंतराल में कमी: यह पशुओं के ब्याने के बीच का समय घटाने में मदद करता है, जिससे दूध उत्पादन और प्रजनन चक्र में सुधार होता है।
  • कृत्रिम गर्भाधान की सफलता: AI (कृत्रिम गर्भाधान) के बाद गर्भधारण दर को बढ़ाने में यह उत्पाद अत्यधिक प्रभावी है।
  • हार्मोनल संतुलन को समर्थन: इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और अन्य आवश्यक पोषक तत्व हार्मोनल संतुलन को बनाए रखते हैं।
  • समग्र स्वास्थ्य में सुधार: यह उत्पाद पशुओं के समग्र स्वास्थ्य में भी सुधार करता है, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ती है।

पशुओं के लिए 'देहात पोषण' की उचित मात्रा | Doses

देहात पोषण का सही उपयोग करने से ही इसके सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इसकी खुराक निम्न प्रकार है:

  • गर्भधारण की संभावना बढ़ाने/ रिपीट ब्रीडिंग को रोकने या सुधारने के लिए: प्रति पशु 25 ग्राम (कृत्रिम गर्भाधान के बाद 20 दिनों तक)।
  • इंटर-कैल्विंग अवधि को कम करने/ एनीस्ट्रस को रोकने या सुधारने के लिए: प्रति पशु 25 ग्राम (ब्याने के 45 दिन बाद, 45 दिनों तक)।

देहात पोषण में मौजूद प्रमुख घटक | Components of DeHaat Potion

देहात पोषण में उपयोग किए गए घटक इसे अत्यधिक प्रभावी बनाते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स: हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक।
  • आवश्यक विटामिन्स: जैसे विटामिन ए, डी, और ई, जो पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
  • खनिज: जिंक, सेलेनियम, और अन्य खनिज, जो प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
  • धातु प्रोपियोनेट्स: जो पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाते हैं और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

देहात पोषण की उपलब्ध पैकिंग | Available Packaging

  • बाजार में यह उत्पाद 500 ग्राम की पैकिंग में उपलब्ध है।
  • इसे आप अपने नजदीकी देहात केंद्र या इस पोस्ट में दिए गए लिंक के माध्यम से खरीद सकते हैं।

नोट: ‘देहात पोषण’ उत्पाद खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: गाय की प्रजनन क्षमता में सुधार कैसे करें?

A: गाय की प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर आहार खिलाएं, उनको रोगों से बचा कर रखें और उनके लिए आरामदायक आवास की व्यवस्था करें। इसके साथ ही उचित टीकाकरण और चिकित्सा देखभाल के लिए पशु चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं।

Q: गाय और भैंस में प्रजनन का सर्वोत्तम समय कब होता है?

A: भारत में गायों और भैंसों में प्रजनन का सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम के दौरान होता है, जो जून से सितंबर तक होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस अवधि के दौरान मौसम की स्थिति प्रजनन और गर्भधारण के लिए अनुकूल होती है।

Q: गाय गर्भवती है या नहीं कैसे पता करें?

A: इन दिनों बाजार में कई तरह के किट उपलब्ध हैं जिनकी मदद से इस बात का आसानी से पता लगाया जा सकता है कि गाय गर्भवती है या नहीं। इसके अलावा कई बार गर्भवती गाय दूध देना बंद कर दती है, गर्भाशय बड़ा हो जाता है, गाय को अधिक भूख लगती है या ज्यादा आराम करने लगती है। इन लक्षणों के नजर आने पर आप पशु चिकित्सक से परामर्श करें।

26 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ