पोस्ट विवरण
सुने
सरसों
देहात
21 Feb
Follow

फसल प्रदर्शनी में सरसों की 'डीएमएस गोल्ड' किस्म के परिणाम से किसान हुए संतुष्ट

देहात के द्वारा उत्तर प्रदेश के कांशीराम नगर जिले के खरगतिपुर गांव में किसानों के लिए फसल प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस फसल प्रदर्शनी में गांव के किसान बहुत उत्साहित दिखे। इस फसल प्रदर्शनी में किसानों को देहात 'डीएमएस गोल्ड' सरसों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों को देहात के उत्पादों एवं अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। फसल प्रदर्शनी में सरसों की 'डीएमएस गोल्ड' किस्म के परिणाम को देख कर किसान बहुत खुश नजर आए। गांव के किसान हरीश चंद्र की खेत में लगे इस किस्म के पौधों की ऊंचाई करीब 6.5 फीट है। सभी पौधों में 5-6 शाखाएं हैं। प्रत्येक शाखा में 60-70 फलियां हैं। फलियों को तोड़ कर देखने पर उसके अंदर 18 से 20 दाने निकले। इस फसल प्रदर्शनी में कई किसानों ने प्रेरित हो कर सरसों की इस किस्म की खेती में अपनी रूचि दिखाई है।

देहात 'डीएमएस गोल्ड' सरसों की विशेषताएं:

  • फसल की अवधि 130-140 दिनों की होती है।
  • बुवाई के 75-80 दिनों बाद पौधों में फूल आने शुरू हो जाते हैं।
  • पौधों की ऊंचाई करीब 173-180 सेंटीमीटर होती है।
  • दानों का रंग काला होता है।
  • दानों में 40-42% तेल की मात्रा पाई जाती है।
  • प्रति एकड़ खेत में बुवाई के लिए 1-1.5 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

आपने अपनी खेत में किस किस्म की सरसों की बुवाई की है? अपने जवाब हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। देहात उत्पादों एवं सुविधाओं की अधिक जानकारी के लिए 'देहात' चैनल को तुरंत फॉलो करें। इसके साथ ही इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।

34 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ